फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला वनडे: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से रौंदा, कप्तान ब्रुक और विल जैक्स ने दिखाया दम

Wed, 23 Sep 2026 07:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

हैरी ब्रुक के 67 रन और विल जैक्स के पांच विकेट के दम पर इंग्लैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को 89 रन से हराया। इंग्लैंड ने 265 रन बनाए, जबकि श्रीलंकाई टीम 176 रन पर सिमट गई। जैक्स ने गेंद के साथ बल्ले से भी 46 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम (फाइल फोटो) - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 89 रन से जीत दर्ज की। कप्तान हैरी ब्रुक के 67 रन और पार्ट-टाइम स्पिनर विल जैक्स के पांच विकेट की बदौलत इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम धीमी और नीची पिच पर 176 रन पर ऑलआउट हो गई। यह जीत इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद के क्रिकेट में मजबूत पकड़ को आगे बढ़ाती है। दोनों टीमों के बीच पिछले सप्ताह खेली गई टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


ब्रुक ने जड़ा अर्धशतक, जैक्स का बल्ले से भी योगदान
इंग्लैंड के लिए ब्रुक ने 67 रन की पारी खेली। उनके अलावा जो रूट ने 44, बेन डकेट ने 32 और जोस बटलर ने 31 रन बनाए। पारी के अंतिम हिस्से में जैक्स ने 46 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड के स्कोर को 265 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। जैक्स ने अपनी पारी में लगातार चार चौके भी लगाए। हालांकि, इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 11 गेंद बाकी रहते ऑलआउट हो गई।

डेब्यू पर कोलंबागे ने छोड़ी छाप
श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर सचिंदु कोलंबागे ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 44 रन देकर तीन विकेट लिए और जो रूट तथा जोस बटलर जैसे अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 28 वर्षीय कोलंबागे ने रूट को बोल्ड किया। रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 हजार रन पूरे करने वाले आठवें बल्लेबाज बने। इसके बाद कोलंबागे ने बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
विज्ञापन


जैक्स ने गेंद से भी मचाई तबाही
176 रन के स्कोर पर श्रीलंका की पारी समेटने में जैक्स की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने 22 रन देकर पांच विकेट लिए। धीमी और नीची पिच पर श्रीलंकाई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। इंग्लैंड इस मुकाबले में आदिल राशिद के बिना उतरा। गेंदबाजी वाले हाथ में चोट के कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बेंटन को मिली ओपनिंग की जिम्मेदारी
जैकब बेथेल की गैरमौजूदगी में टॉम बेंटन ने पारी की शुरुआत की। यह छह साल में उनका सिर्फ दूसरा वनडे मुकाबला था। हालांकि, वह केवल 10 रन बना सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें