फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs NEP: वेस्टइंडीज ने नेपाल को नौ विकेट से रौंदा, 28 गेंद रहते हासिल किया 134 रन का लक्ष्य, कप्तान होप चमके

Sun, 15 Feb 2026 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप 2026 के 25वें मैच में वेस्टइंडीज का मुकाबला नेपाल से जारी है। ग्रुप-सी का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। 
विज्ञापन
नेपाल बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्वकप 2026 के 25वें मैच में वेस्टइंडीज का मुकाबला नेपाल से हुआ। ग्रुप-सी का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शाई होप ने 61 रन की नाबाद पारी खेली और जेसन होल्डर ने चार विकेट झटके। इसके लिए होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेपाल की पारी
दीपेंद्र सिंह ऐरी को छोड़कर नेपाल का कोई बल्लेबाज नहीं चला। आसिफ शेख 10 गेंद में 11 रन, आरिफ शेख दो रन और लोकेश बाम 13 रन बना सके। गुलशन झा ने 11 रन और करण केसी ने एक रन बनाए। दीपेंद्र सिंह ने 47 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। सोमपाल कामी 15 गेंद में चार चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने चार विकेट लिए। वहीं, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्डे, शमार जोसेफ और रोस्टन चेज ने एक-एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज की पारी
134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। 43 रन पर विंडीज को पहला झटका लगा। ब्रैंडन किंग 17 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने दूसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 91 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। होप 44 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हेटमायर ने 32 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। नेपाल की ओर से नंदन यादव ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
  • वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
  • नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेन्द्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें