फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं अभिषेक पोरेल?: दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने दिए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 21 Jul 2026 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त करने का आदेश दिया है ताकि शिकायतकर्ता की निजता सुरक्षित रह सके। पोरेल पर मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और निजी तस्वीरें-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि, क्रिकेटर इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कानूनी विवाद में घिर गए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज दुष्कर्म और आपराधिक धमकी के मामले में पोरेल तथा एक अन्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अदालत ने पुलिस को यह भी आदेश दिया है कि आरोपियों के पास मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तुरंत जब्त किए जाएं ताकि शिकायतकर्ता की निजी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग न हो सके। हालांकि, यह मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है और आरोप साबित नहीं हुए हैं। अभिषेक पोरेल पहले ही इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं।

अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
हाईकोर्ट ने क्या कहा?
मोगरा थाना (एफआईआर संख्या 346/2026) में भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर और गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इनमें दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके साथ ही आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जांच के दौरान आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए जाएं ताकि शिकायतकर्ता की गरिमा और निजता की रक्षा की जा सके।

महिला ने क्या लगाए हैं आरोप?
 
  • शिकायतकर्ता, जो मेडिकल छात्रा बताई जा रही है, का आरोप है कि वह पिछले तीन वर्षों से अभिषेक पोरेल के साथ रिश्ते में थी। उसके मुताबिक, क्रिकेटर ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।
  • महिला का यह भी आरोप है कि पोरेल ने उसके साथ मारपीट की और निजी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
  • दूसरी ओर, अभिषेक पोरेल इन सभी आरोपों को खारिज कर चुके हैं। मामले की जांच जारी है और अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद ही होगा।

अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
कौन हैं अभिषेक पोरेल?
 
  • 23 वर्षीय अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
  • अभिषेक तेज बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। शुरुआती दिनों में वह भारत की अंडर-19 टीम और ईस्ट जोन की टीम में चयनित होकर चर्चा में आए थे।
  • अभिषेक, बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के चचेरे भाई भी हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईपीएल तक का सफर तय किया।

आईपीएल में बनाया अलग मुकाम
 
  • दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल को पहले इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया था। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम प्रबंधन का भरोसा जीता और धीरे-धीरे नियमित सदस्य बन गए।
  • आईपीएल में अब तक 35 मैचों में उन्होंने 769 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 145 से अधिक है, जबकि चार अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं।
  • आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
  • घरेलू टी20 क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। 61 मैचों में उन्होंने 1590 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 151.86 रहा है।
  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 1408 रन और लिस्ट-ए क्रिकेट में 833 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन

अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
करियर पर पड़ सकता है असर
हाईकोर्ट के गिरफ्तारी आदेश के बाद अभिषेक पोरेल का क्रिकेट भविष्य भी सवालों के घेरे में आ गया है। यदि जांच आगे बढ़ती है और कानूनी कार्रवाई तेज होती है तो इसका असर उनके घरेलू क्रिकेट और आईपीएल करियर पर भी पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस अदालत के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'आरोपियों के पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को तुरंत जब्त किया जाए ताकि शिकायतकर्ता की अश्लील तस्वीरों के प्रसार को रोका जा सके और उसकी गरिमा और निजता की रक्षा की जा सके।' यह मामला फिलहाल जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें