अश्विन भी रह गए दंग
अश्विन ने लिखा, '171 रन (95 गेंद), 50 रन (26 गेंद), 190 रन (84 गेंद), 68 रन (24 गेंद), 108 रन (61 गेंद), 46 रन (25 गेंद) और अब 127 रन (74 गेंद)! वैभव सूर्यवंशी के ये पिछले 30 दिनों में घरेलू और अंडर-19 क्रिकेट में बस कुछ स्कोर हैं। भाई ये क्या है? इतना काफी है या अभी अपने स्तर को और ऊपर ले जाओगे? शब्दों में नहीं बताया जा सकता कि यह बच्चा 14 की उम्र में क्या कर रहा है।' अश्विन की यह प्रतिक्रिया सिर्फ प्रशंसा नहीं, बल्कि उस प्रदर्शन का आईना है जिसे देख क्रिकेट जगत उत्साहित है।
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में जीत से शीर्ष पर दावा किया मजबूत; इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी खराब
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धुआंधार 127 रन बनाए
अश्विन का पोस्ट वैभव की बुधवार को खेली गई पारी के बाद आया है। वैभव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 74 गेंदों में 127 रन बनाए। इस पारी में 10 छक्के और नौ चौके शामिल थे। उन्होंने भारत अंडर-19 टीम को 393/7 के स्कोर तक पहुंचाया और भारत ने 233 रन से जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। बतौर कप्तान वैभव की यह पहली सीरीज थी और उसमें उन्होंने चमक बिखेरी।
अगला लक्ष्य- अंडर-19 विश्व कप और IPL में प्रदर्शन
अंडर-19 विश्व कप बस आने ही वाला है और वैभव को शोस्टॉपर माना जा रहा है। इसके बाद आईपीएल 2026 में वह पूरा सीजन खेलने वाले हैं, जहां वह संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के टीम से जाने के बाद बड़े स्कोर की नींव रखने की बड़ी जिम्मेदारी उठाएंगे। अश्विन ने आगे लिखा, 'अंडर-19 वर्ल्ड कप आने वाला है जहां वह शोस्टॉपर बन सकते हैं। इसके तुरंत बाद आईपीएल होगा, जहां वह संजू की जगह को भरने का प्रयास करेंगे। अगले चार महीने हैशटेग वैभव को देखो वाले होंगे और बहुत रोमांचक होंगे। यह उनके स्वभाव, रनों की भूख और चरित्र का पता देंगे।'
ये भी पढ़ें: Records: क्या बैजबॉल ने इंग्लैंड को धोखा दिया? ऑस्ट्रेलिया में फिर बेनकाब हुई रणनीति; आंकड़े देख चौंक जाएंगे