फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से क्यों किया इनकार? कोच डैरेन सैमी ने दी जानकारी

Fri, 24 Jul 2026 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तारोबा

सार

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने खुलासा किया है कि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयन किया गया था, लेकिन उन्होंने खुद खेलने से इनकार कर दिया। हालांकि सैमी को भरोसा है कि मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण टीम को मैच जिताने में सक्षम है।
विज्ञापन
अल्जारी जोसेफ - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ चयन होने के बावजूद सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात का खुलासा खुद मुख्य कोच डैरेन सैमी ने किया। उन्होंने बताया कि चोट से उबरने के बाद अल्जारी का टीम में चयन किया गया था, लेकिन उन्होंने खेलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


चयन हुआ, लेकिन खेलने से कर दिया इनकार
डैरेन सैमी ने कहा कि अल्जारी जोसेफ की वापसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में चुना गया था, लेकिन अंतिम फैसला खिलाड़ी ने खुद लिया। सैमी ने कहा, 'उनका चयन किया गया था। वह अब चोट से वापसी कर रहे हैं। लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने चयन स्वीकार नहीं किया। यह फैसला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह बोर्ड और निदेशकों का मामला है कि जब किसी अनुबंधित खिलाड़ी द्वारा चयन ठुकराया जाता है तो उसका समाधान कैसे निकाला जाए।' 42 टेस्ट मैच खेल चुके अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 130 विकेट दर्ज हैं और उन्होंने तीनों प्रारूपों में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

गेंदबाजी आक्रमण पर सैमी को पूरा भरोसा
अल्जारी की गैरमौजूदगी के बावजूद डैरेन सैमी को अपनी गेंदबाजी इकाई पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के आक्रमण में शमार जोसेफ, केमार रोच, जेडन सील्स, जस्टिन ग्रीव्स और कीमो पॉल शामिल हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी जोमेल वारिकन, युवा जोशुआ बिशप और कप्तान रोस्टन चेज संभालेंगे। सैमी ने कहा, 'मैं इतना कह सकता हूं कि हमारे पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो 20 विकेट लेने की क्षमता रखता है। टेस्ट मैच जीतने के लिए यही सबसे जरूरी चीज है।'
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन का दिया उदाहरण
वेस्टइंडीज के कोच ने कहा कि उनकी टीम ने हाल के दौरों में मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप वाली टीमों के खिलाफ गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, 'हमने न्यूजीलैंड में यह करके दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हमारी गेंदबाजी ने बराबरी की टक्कर दी। बल्लेबाजों ने भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मेहनत का असर दिखाया। अब हमारे बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और हमें पता है कि हमारा गेंदबाजी आक्रमण 20 विकेट लेकर टेस्ट मैच जिता सकता है।' पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। हालांकि इस सीरीज में अल्जारी जोसेफ की गैरमौजूदगी वेस्टइंडीज के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें