फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया: सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई; तालिका का हाल देखें

Sat, 31 Oct 2026 04:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। ब्रैंडन किंग ने नाबाद 81 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, जबकि जोमेल वार्रिकान ने मैच में कुल नौ विकेट झटके। इस जीत से वेस्टइंडीज को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी फायदा हुआ।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हराया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। ब्रैंडन किंग और जॉन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए मिलकर 20.5 ओवर में 112 रन जोड़े। कैंपबेल 55 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


हालांकि, किंग और केवम हॉज ने इसके बाद वेस्टइंडीज को कोई और झटका नहीं लगने दिया और लक्ष्य तक पहुंचाया। ब्रैंडन किंग 115 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, हॉज ने 27 गेंदों चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।

टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 142 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 79/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए मेजबान टीम ने अपने बाकी चार विकेट 63 रन जोड़कर गंवाए। जेकर अली 22 रन बनाकर जोमेल वार्रिकान का शिकार बने। हसन महमूद भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। तैजुल इस्लाम 16 गेंदों का सामना करने के बाद आठ रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नईम हसन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया। नईम 91 गेंदों का सामना करने के बाद 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में चार चौके लगाए।
विज्ञापन


शोरिफुल इस्लाम सात रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान रोस्टन चेज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15.2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। वहीं, जोमेल वार्रिकान ने 63 रन देकर चार विकेट निकाले। चेज और वार्रिकान ने मिलकर दूसरी पारी में बांग्लादेश के नौ बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वार्रिकान ने पहली पारी में भी पांच विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल नौ विकेट झटके, जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, एक विकेट शेमार जोसेफ ने चटकाया। इससे पहले, पहली पारी में बांग्लादेश ने 272 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 245 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

अंक तालिका पर क्या असर पड़ा?
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका के लिहाज से अहम है। बांग्लादेश फिलहाल सात मैचों में तीन जीत, तीन हार और एक ड्रॉ के साथ 47.62 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 13 मैचों में तीन जीत, आठ हार और दो ड्रॉ के बाद 26.92 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश के पास जीत के साथ अपना जीत प्रतिशत बेहतर करने और शीर्ष चार के करीब पहुंचने का मौका होगा। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की कोशिश अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की होगी। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका

स्थान

टीम

मैच

जीते

हारे

ड्रॉ

कटे अंक

अंक

जीत प्रतिशत

1

ऑस्ट्रेलिया

12

9

3

0

0

108

75.00

2

न्यूजीलैंड

6

4

1

1

0

52

72.22

3

दक्षिण अफ्रीका

6

4

2

0

0

48

66.67

4

भारत

11

5

4

2

0

68

51.52

5

बांग्लादेश

7

3

3

1

0

40

47.62

6

इंग्लैंड

16

7

8

1

14

74

38.54

7

श्रीलंका

6

1

2

3

0

24

33.33

8

वेस्टइंडीज

13

3

8

2

2

42

26.92

9

पाकिस्तान

9

2

7

0

19

5

4.63

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें