फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के सैमुअल्स ने क्रिकेट से सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, करियर रहा विवादों में

Thu, 05 Nov 2020 07:04 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, किंग्सटन।
विज्ञापन
मार्लोन सैमुअल्स - फोटो : BCCI
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। वेस्टइंडीज जिन दो टी20 विश्व कप (2012, 2016) के फाइनल में पहुंचा उनमें सैमुअल्स ने टीम की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाया था।

विज्ञापन


उनका करियर विवादों से भी घिरा रहा। भ्रष्टाचार के लिए उन पर दो साल का प्रतिबंध भी लगा था। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी जॉनी ग्रेव ने पुष्टि की है कि सैमुअल्स ने जून में ही अपने संन्यास से बोर्ड को सूचित कर दिया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच दिसंबर 2018 में खेला था।

इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी20 मैचों में 11,000 से अधिक रन बनाने के साथ ही  150 से अधिक विकेट भी चटकाए हैं। सैमुअल्स आईपीएल के अलावा विभिन्न टी20 लीग में भी खेलते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें