फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल पहले आज ही के दिन 'सलमान खान' बने थे गांगुली!

Wed, 13 Jul 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
14 साल पहले आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने एतिहासिक लार्डस मैदान में इंगलैंड को लगभग जीते हुए मैच में हराते हुए नेटवेस्ट श्रृखंला अपने नाम की थी। यह मैच जीतने के बाद सौरव गांगुली ने खुशी में लॉर्ड्स की बालकनी से अपना टीशर्ट निकालकर लहराया था। वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ट्वीट में गांगुली को इस बहुचर्चित हरकत के लिए 'सलमान खान' बताया है।
विज्ञापन


सलमान खान भी अपनी हर फिल्म में शर्ट उतारते है इसी वजह से सहवाग ने दादा की तुलना सलमान खान से कर दी। गांगुली की यह हरकत इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ की हरकत का जबाब थी। दरअसल मुंबई में हुए एक एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड की जीत के बाद फ्लिंटॉफ ने वानखेड़े में अपनी टीशर्ट निकालकर लहराई थी। सौरव गांगुली ने फ्लिंटॉफ को जबरदस्त तरीके से जवाब देते हुए अपनी टी-शर्ट निकालकर लहरा दी थी।
विज्ञापन

मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह थे उस मैच के हीरो

13 जुलाई 2012 में हुए इस बेहद रोमांचकारी मैच में भारत ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लार्डस में इंग्लैंड को दो विकेट से मात दी थी। उस मैच में जीत के हीरो थे, मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह। मैच जितने के बाद सौरव गांगुली ने फ्लिंटॉफ को जबरदस्त तरीके से जवाब देते हुए अपनी टी-शर्ट निकालकर लहरा दी थी।
14 years ago on this day we won the NatWestSeries & @SGanguly99 did a Salman Khan & won everyone's hearts.#NewIndia pic.twitter.com/drP7wfSjOa— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 13, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें