फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे शतक से चूके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर: गेंदबाजों को किया बेहाल; सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे 124 रन

Fri, 16 Oct 2026 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चंडीगढ़ अंडर-19 के खिलाफ 143 गेंदों में 173 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और आठ छक्के शामिल रहे। उन्होंने 124 रन बाउंड्री से बनाए, लेकिन दिल्ली की टीम 50 ओवर में 289 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
आर्यवीर सहवाग - फोटो : Aryaveer Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया। दिल्ली अंडर-19 टीम के कप्तान आर्यवीर ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ अंडर-19 के खिलाफ 143 गेंदों में 173 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 19 चौके और आठ छक्के शामिल रहे। यानी उन्होंने अपने 173 में से 124 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। हालांकि, आर्यवीर दोहरे शतक से 27 रन दूर रह गए।

विज्ञापन
Trending Videos

143 गेंदों में 173 रन, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
विशाखापत्तनम के एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में आर्यवीर ने अपने पिता की तरह पारी की शुरुआत की और चंडीगढ़ के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने सलामी जोड़ीदार अर्नव बुग्गा के साथ 13.2 ओवर में 98 रन की साझेदारी की। बुग्गा ने 39 गेंदों में 47 रन बनाए।

दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन आर्यवीर ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। वह पारी के 46वें ओवर में आउट हुए। उनकी शानदार पारी के बावजूद दिल्ली की टीम 50 ओवर में 289 रन ही बना सकी। बुग्गा के अलावा अभिराज गगन सिंह ने 18 और शांतनु यादव ने नाबाद 27 रन बनाए। दिल्ली की ओर से बाकी बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे।
 
विज्ञापन

पिछली पारियों को बड़े स्कोर में बदलने में रहे थे नाकाम
आर्यवीर ने इस पारी से पहले टूर्नामेंट के पिछले तीन मुकाबलों में 54, 46 और 32 रन बनाए थे। वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे थे, लेकिन चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने इस कमी को दूर किया और बड़ी पारी खेली। पिछले महीने आर्यवीर भारत की अंडर-19 टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी खेले थे। उस सीरीज में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी टीम का हिस्सा थे। आर्यवीर ने तीन पारियों में 109 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 103.81 रहा था।

दिल्ली की टीम जीत की राह से भटकी
दिल्ली ने टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात के खिलाफ 339 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करके की थी। हालांकि, इसके बाद टीम को हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। झारखंड के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब आर्यवीर की बड़ी पारी के बावजूद दिल्ली की टीम चंडीगढ़ के खिलाफ 300 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें