जितेश शर्मा की दोनों लिस्टें इसलिए सुर्खियों में रहीं क्योंकि IPL के सबसे बड़े रन-स्कोरर विराट कोहली उनकी ऑल-टाइम 11 में नहीं हैं। वहीं, ग्लोबल आइकन संगकारा उनके टॉप-5 विकेट कीपर्स में नहीं हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर-बैटर जितेश शर्मा का प्रोफाइल लगातार ऊंचा हुआ है। अब जब आईपीएल 2026 नजदीक है, तो वह एक बार फिर तैयारियों में जुट गए हैं। 32 साल के जितेश को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना गया है। लगभग एक साल तक भारतीय टी20 टीम में लगातार जगह बनाए रखने के बाद टी20 विश्व कप की टीम से उन्हें बाहर करने के फैसले पर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
अब वह आगामी आईपीएल सीजन पर नजर बनाए होंगे और उसमें अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी पर फोकस करेंगे। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी राय से सबको चौंका दिया। जितेश ने इस इंटरव्यू में न सिर्फ अपनी ऑल टाइम आईपीएल-11 चुनी, बल्कि अपने शीर्ष पांच विकेटकीपर्स भी बताए। इन दोनों लिस्टों में कुछ चौंकाने वाले नाम छूटे- जिनमें विराट कोहली और कुमार संगकारा प्रमुख हैं।
Trending Videos
कोहली और जितेश
- फोटो : ANI
विराट कोहली उनकी IPL-11 में क्यों नहीं?
क्रिकेट्रैकर को दिए गए एक इंटरव्यू में उनकी राय ने सभी का ध्यान खींचा है। जब जितेश शर्मा से उनकी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन पूछी गई, तो सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि आरसीबी के ही साथी और आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली इस लिस्ट में क्यों नहीं? कोहली ने पिछले सीजन 657 रन बनाकर आरसीबी के खिताब की राह तैयार की थी, इसके बावजूद जितेश ने उन्हें नहीं चुना।
उनकी चुनी हुई ऑल टाइम आईपीएल-11 कुछ इस तरह रही:रोहित शर्मा, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (कप्तान), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड।
इसमें रोहित-गिलक्रिस्ट की ओपनिंग जोड़ी, मध्यक्रम में सूर्यकुमार, कैलिस और एबी डिविलियर्स, फिनिशर के तौर पर हार्दिक और धोनी, स्पिनर के तौर पर अक्षर और वरुण और तेज गेंदबाजों में बुमराह-हेजलवुड शामिल हैं। फैंस ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि जितेश को अब आरसीबी से निकाल देना चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने टीम पर सवाल उठाते हुए कहा- सिर्फ कोहली ही नहीं, टीम में न तो गेल हैं, न वॉर्नर, न मलिंगा और न ही सुनील नरेन।
कोहली, लिविंगस्टोन और जितेश
- फोटो : ANI
पांच बेस्ट विकेटकीपर्स में संगकारा कैसे बाहर?
जितेश ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पसंदीदा शीर्ष पांच विकेटकीपर्स भी चुने और इस लिस्ट में भी बड़ा सरप्राइज रहा। उन्होंने जिन नामों को चुना, वे हैं: एडम गिलक्रिस्ट, एमएस धोनी, ऋद्धिमान साहा, मार्क बाउचर और एंडी फ्लावर। अब यहां फैंस ने सवाल उठाया है कि संगकारा लिस्ट में क्यों नहीं हैं? दुनिया के सबसे स्टाइलिश कीपर्स और रन मशीनों में गिने जाने वाले कुमार संगकारा को बाहर रखना क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला था। फैंस ने एंडी फ्लावर की जगह संगकारा को शामिल करने की मांग की। कुछ ने इसे सही फैसला बताया।