फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहेंगे विराट कोहली?: शिंदे से मुलाकात में भविष्य की इच्छा बताई; जानें

Fri, 11 Sep 2026 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

विराट कोहली ने लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। दोनों के बीच खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों के विकास और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने पर चर्चा हुई। कोहली ने भविष्य में संन्यास के बाद भी क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों के लिए योगदान देने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
कोहली और अनुष्का - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लंदन दौरे पर गये महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच खेल ढांचे, खिलाड़ियों के विकास और महाराष्ट्र की प्रगति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। शिंदे कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुलाकात के दौरान शिंदे ने कोहली का पारंपरिक शॉल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तो वहीं कोहली ने ब्रिटेन यात्रा के दौरान तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने पर शिंदे को बधाई दी।
विज्ञापन


बैठक में महाराष्ट्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और ऐसी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए नीतिगत सुधारों पर चर्चा हुई, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने नवी मुंबई के पास प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी की योजना की भी जानकारी दी। यहां कई खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित किए जाने की योजना है।

कोहली ने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने वाली ऐसी पहलों में गहरी रुचि दिखाई। शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘खेलो इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों का भी जिक्र किया और कहा कि ये पहल लाखों युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


बयान के अनुसार कोहली ने अपने क्रिकेट सफर का जिक्र करते हुए कहा कि क्रिकेट आज भी उनका जुनून है। उन्होंने भविष्य में संन्यास लेने के बाद भी खेल के लिए सार्थक योगदान देने की इच्छा जताई। कोहली ने युवा खिलाड़ियों को फिटनेस, पोषण और संतुलित आहार के महत्व के बारे में मार्गदर्शन देने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। इस मुलाकात के दौरान युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल और उपमुख्यमंत्री के वरिष्ठ सहयोगी भी मौजूद रहे। शिंदे नौ सितंबर से लंदन दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें