फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL की भागदौड़ में भी गुरु को नहीं भूले कोहली: बचपन के कोच के लिए दिल्ली में रुके; अकादमी उद्घाटन में पहुंचे

Tue, 28 Apr 2026 02:50 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 की व्यस्तता के बीच विराट कोहली ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के लिए खास समय निकाला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद कोहली ने जल्दी रवाना होने के बजाय दिल्ली में रुककर वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की नई शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सपनों के प्रति ईमानदार रहने और पूरी मेहनत से लक्ष्य पाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विराट कोहली और कोच राजकुमार शर्मा DPS RK पुरम में - फोटो : Twitter @Kohlisensation/x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की भागदौड़ में भी गुरु को नहीं भूले विराट कोहली, बचपन के कोच के लिए रुक गए दिल्ली में आईपीएल 2026 के व्यस्त कार्यक्रम, लगातार मैचों और यात्रा के बीच विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कुछ रिश्ते समय से बड़े होते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के एक दिन बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी अगली उड़ान टाल दी और राजधानी में रुककर अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के साथ खास पल साझा किया। सोमवार को कोहली ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी (WDCA) की नई शाखा का उद्घाटन किया। यह वही अकादमी है, जहां से उनके क्रिकेट करियर की नींव रखी गई थी।
विज्ञापन

गुरु के सम्मान में पहुंचे विराट
आरसीबी का अगला मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस से है, लेकिन इसके बावजूद कोहली ने अपने कार्यक्रम में बदलाव कर कोच राजकुमार शर्मा का सम्मान बढ़ाया। इस समारोह में डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विराट ने अकादमी के छात्रों को पुरस्कार दिए। कई बच्चे उन्हें देखकर उत्साहित नजर आए। एक भावुक पल तब आया जब एक छात्र ने कोहली के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन विराट ने तुरंत उसे रोककर हाथ मिलाया और प्रोत्साहित किया।

बच्चों को दिया बड़ा संदेश
छात्रों को संबोधित करते हुए विराट कोहली ने अपने जीवन के शुरुआती फैसलों को याद किया और युवाओं को सपनों के प्रति ईमानदार रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने जीवन में बहुत जल्दी खेल को चुना था, लेकिन वह फैसला पूरी ईमानदारी से लिया गया था। मुझे पूरा भरोसा था कि मुझे क्रिकेट में आगे बढ़ना है और इसके लिए मुझे खुद से, अपने परिवार से और अपने शिक्षकों से ईमानदारी से कहना था कि यही रास्ता मैं चुनना चाहता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'अपने सपनों के प्रति ईमानदार रहिए, जो करना चाहते हैं उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कीजिए। सिर्फ आप ही जानते हैं कि आप अपने लक्ष्य के प्रति 100 प्रतिशत ईमानदार हैं या नहीं।'
 

बचपन की यादों से जुड़ी अकादमी
विराट ने बताया कि यह अकादमी आज भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'मैंने आठ साल की उम्र में यहां अभ्यास शुरू किया था और आज भी जब समय मिलता है तो अकादमी आता हूं। यह मेरे बचपन का बड़ा हिस्सा है। मेरी उम्मीद है कि यहां क्रिकेट सीखने आने वाले सभी बच्चे इसकी अहमियत समझेंगे।'

मैदान पर भी शानदार फॉर्म
विराट कोहली इस समय आईपीएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने आठ पारियों में 351 रन बनाए हैं और उनका औसत 58.50 है। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन

कोच राजकुमार शर्मा ने जताया गर्व
राजकुमार शर्मा ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं और डीपीएस आरके पुरम का आभारी हूं। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और हमारी मेहनत से मुझे उम्मीद है कि हम विराट कोहली जैसे और खिलाड़ी देश को दे पाएंगे।' विराट कोहली ने एक बार फिर दिखा दिया कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी जड़ों से जुड़ाव कितना जरूरी है। आईपीएल की व्यस्तता के बीच अपने गुरु के लिए समय निकालना उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें