फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIP से हार के बाद एक और बुरी खबर, विराट कोहली पर ठोका गया जुर्माना

Fri, 25 Sep 2020 10:10 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर कल हुए मैच के लिए जुर्माना लगाया गया है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल के छठे मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। कप्तान कोहली पर इसके लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन



लीग ने एक बयान में कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। उनकी टीम ने 24 सितंबर 2020 को दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर रेट से गेंदबाजी की। लीग ने कहा कि आरसीबी ने इस सीजन में पहली बार धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की, इसलिए आईपीएल की आचार संहिता के तहत उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।



कल के मैच में आरसीबी, किंग्स इलेवन पंजाब से 92 रनों से हारी। पंजाब के कप्तान के एल राहुल ने 69 गेंदों पर 132 रनों की पारी खेली और आरसीबी को 207 रनों का लक्ष्य दिया। जबकि आरसीबी 109 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट चली। पंजाब के मुरूगन अश्विन और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


विराट कोहली ने मैच में बेहद ही साधारण प्रदर्शन किया। पहले फील्डिंग के दौरान पंजाब के कप्तान के एल राहुल की दो बार कैच छोड़ी और दूसरी बार बेटिंग करते समय मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें