1. 15,080 वनडे रन
विराट कोहली के वनडे में अब 15,080 रन हो गए हैं। वह 15 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 18,426 रन बनाए हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
सर्वोच्च स्कोर |
औसत |
शतक |
अर्धशतक |
| सचिन तेंदुलकर |
463 |
18,426 |
200* |
44.83 |
49 |
96 |
| विराट कोहली |
315 |
15,080 |
183 |
59.13 |
55 |
79 |
| कुमार संगकारा |
404 |
14,234 |
169 |
41.98 |
25 |
93 |
| रिकी पोंटिंग |
375 |
13,704 |
164 |
42.03 |
30 |
82 |
| सनथ जयसूर्या |
445 |
13,430 |
189 |
32.36 |
28 |
68 |
| महेला जयवर्धने |
448 |
12,650 |
144 |
33.37 |
19 |
77 |
विराट कोहली
- फोटो : IANS
2. 303 पारियों में 15 हजार रन
कोहली ने 303 पारियों में 15 हजार वनडे रन पूरे किए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने 377 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। गेंदों के लिहाज से भी कोहली सबसे तेज रहे। उन्होंने 15,950 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ, जबकि तेंदुलकर ने 17,528 गेंदें खेली थीं। हालांकि, डेब्यू से इस मुकाम तक पहुंचने में तेंदुलकर ने कोहली से 212 दिन कम लिए।
3. लिस्ट-ए क्रिकेट में 60वां शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का शतक लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका 60वां शतक था। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब इस प्रारूप में 60-60 शतक हैं।
लिस्ट-ए करियर में सबसे ज्यादा शतक
| खिलाड़ी |
मैच |
पारी |
रन |
सर्वोच्च स्कोर |
औसत |
शतक |
अर्धशतक |
| विराट कोहली |
351 |
338 |
16,730 |
183 |
58.29 |
60 |
88 |
| सचिन तेंदुलकर |
551 |
538 |
21,999 |
200* |
45.54 |
60 |
114 |
| ग्राहम गूच |
613 |
601 |
22,211 |
198* |
40.16 |
44 |
139 |
| ग्राहम हिक |
651 |
630 |
22,059 |
172* |
41.30 |
40 |
139 |
| कुमार संगकारा |
529 |
501 |
19,456 |
169 |
43.52 |
39 |
120 |
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
4. भारत में 7000 वनडे रन
भारत में कोहली के वनडे रनों की संख्या 7006 हो गई है। वह किसी एक देश में 7000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के भारत में बनाए 6976 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
मेजबान देश में सबसे ज्यादा वनडे रन
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
सर्वोच्च स्कोर |
औसत |
शतक |
अर्धशतक |
| विराट कोहली (भारत) |
131 |
7006 |
166* |
63.69 |
28 |
36 |
| सचिन तेंदुलकर (भारत) |
164 |
6976 |
200* |
48.11 |
20 |
38 |
| रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) |
154 |
5521 |
134* |
39.71 |
14 |
32 |
| रोहित शर्मा (भारत) |
104 |
5249 |
264 |
55.25 |
14 |
25 |
| जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) |
144 |
5186 |
139 |
45.89 |
6 |
40 |
5. वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में कोहली के नाम अब 10 शतक हो गए हैं। किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ भी 10 शतक लगाए हैं।
किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
| खिलाड़ी |
विपक्षी टीम |
मैच |
रन |
सर्वोच्च स्कोर |
औसत |
शतक |
अर्धशतक |
| विराट कोहली |
श्रीलंका |
56 |
2652 |
166* |
60.27 |
10 |
12 |
| विराट कोहली |
वेस्टइंडीज |
44 |
2400 |
157* |
70.58 |
10 |
11 |
| रोहित शर्मा |
ऑस्ट्रेलिया |
49 |
2609 |
209 |
59.29 |
9 |
10 |
| सचिन तेंदुलकर |
ऑस्ट्रेलिया |
71 |
3077 |
175 |
44.59 |
9 |
15 |
| विराट कोहली |
ऑस्ट्रेलिया |
53 |
2525 |
123 |
53.72 |
8 |
16 |
कोहली
- फोटो : ANI
6. 14 हजार के बाद 107.93 का स्ट्राइक रेट
14 हजार वनडे रन पूरे करने के बाद कोहली ने 107.93 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 1000 रन के किसी भी ब्लॉक में यह उनका सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट है। इससे पहले 13 हजार से 14 हजार रन के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 87.96 रहा था।
15 हजार वनडे रन तक विराट कोहली का सफर
| रन का ब्लॉक |
मैच |
पारी |
औसत |
स्ट्राइक रेट |
शतक |
अर्धशतक |
| 1-1000 |
27 |
24 |
50.75 |
81.72 |
2 |
8 |
| 1001-2000 |
29 |
29 |
39.31 |
81.89 |
3 |
6 |
| 2001-3000 |
22 |
22 |
50.74 |
87.80 |
3 |
5 |
| 3001-4000 |
18 |
18 |
68.47 |
93.88 |
5 |
3 |
| 4001-5000 |
24 |
21 |
61.06 |
101.66 |
4 |
5 |
| 5001-6000 |
24 |
22 |
47.52 |
97.27 |
3 |
5 |
| 6001-7000 |
25 |
25 |
52.14 |
88.02 |
4 |
4 |
| 7001-8000 |
14 |
14 |
101.11 |
103.06 |
3 |
6 |
| 8001-9000 |
19 |
19 |
68.13 |
97.52 |
5 |
3 |
| 9001-10000 |
11 |
11 |
149.43 |
103.87 |
5 |
3 |
| 10001-11000 |
17 |
17 |
59.00 |
95.45 |
4 |
3 |
| 11001-12000 |
21 |
20 |
56.67 |
95.15 |
2 |
9 |
| 12001-13000 |
27 |
25 |
42.78 |
101.97 |
4 |
5 |
| 13001-14000 |
21 |
20 |
62.13 |
87.96 |
3 |
8 |
| 14001-15000 |
16 |
16 |
81.69 |
107.93 |
5 |
6 |
*जिस पारी में कोहली ने माइलस्टोन हासिल किया, उस पारी के रन/गेंदों को अगले 1000 रन के ब्लॉक में शामिल नहीं किया गया है।
7. 16 पारियों में 1000 रन
14 हजार से 15 हजार वनडे रन तक पहुंचने में कोहली को सिर्फ 16 पारियां लगीं। इस दौरान उन्होंने 11 बार 50 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल रहे। 1000 रन के किसी भी ब्लॉक में उनके 11 फिफ्टी प्लस स्कोर और पांच शतक सबसे ज्यादा हैं।
कोहली
- फोटो : ANI
8. तिरुवनंतपुरम में बिना आउट हुए 338 रन
कोहली ने तिरुवनंतपुरम में तीन वनडे पारियों में 338 रन बनाए हैं और इस दौरान एक बार भी आउट नहीं हुए। किसी मैदान पर बिना आउट हुए बल्लेबाज के सबसे ज्यादा वनडे रन का यह रिकॉर्ड है। दो आउट होने के बीच किसी मैदान पर बनाए गए रनों में भी यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। फखर जमान 455 रन के साथ आगे हैं।
एक मैदान पर बिना आउट हुए सबसे ज्यादा वनडे रन
| खिलाड़ी |
मैदान |
मैच |
पारी |
रन |
सर्वोच्च स्कोर |
औसत |
शतक |
अर्धशतक |
| विराट कोहली (भारत) |
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम |
3 |
3 |
338 |
166* |
- |
2 |
0 |
| जोस बटलर (इंग्लैंड) |
वीआरए ग्राउंड, एम्स्टेलवीन |
3 |
2 |
248 |
162* |
- |
1 |
1 |
| क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) |
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
2 |
2 |
237 |
133* |
- |
2 |
0 |
| डैरिल कैलाघन (दक्षिण अफ्रीका) |
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन |
2 |
2 |
201 |
169* |
- |
1 |
0 |
| माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड) |
द विलेज, मलाहाइड, डबलिन |
3 |
3 |
190 |
127* |
- |
1 |
0 |
9. एक पारी में सबसे ज्यादा नौ छक्के
कोहली ने रविवार को वनडे की एक पारी में नौ छक्के लगाए। यह इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक छक्कों का आंकड़ा है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ आठ छक्कों का था, जो उन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में ही लगाया था।
विराट कोहली की सबसे ज्यादा छक्कों वाली वनडे पारियां
| रन |
गेंदें |
चौके |
छक्के |
स्ट्राइक रेट |
खिलाफ |
मैदान |
साल |
| 139* |
88 |
10 |
9 |
157.95 |
वेस्टइंडीज |
तिरुवनंतपुरम |
2026 |
| 166* |
110 |
13 |
8 |
150.90 |
श्रीलंका |
तिरुवनंतपुरम |
2023 |
| 100* |
52 |
8 |
7 |
192.30 |
ऑस्ट्रेलिया |
जयपुर |
2013 |
| 135 |
120 |
11 |
7 |
112.50 |
दक्षिण अफ्रीका |
रांची |
2025 |
| 138 |
140 |
6 |
5 |
98.57 |
दक्षिण अफ्रीका |
चेन्नई |
2015 |
कोहली
- फोटो : ANI
10. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय का सबसे ज्यादा छक्का
कोहली के नौ छक्के वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज की एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। रोहित ने 2018 में गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ छक्के लगाए थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की सबसे ज्यादा छक्कों वाली पारियां
| खिलाड़ी |
रन |
गेंदें |
चौके |
छक्के |
स्ट्राइक रेट |
मैदान |
साल |
| विराट कोहली |
139* |
88 |
10 |
9 |
157.95 |
तिरुवनंतपुरम |
2026 |
| रोहित शर्मा |
152* |
117 |
15 |
8 |
129.91 |
गुवाहाटी |
2018 |
| युवराज सिंह |
131 |
102 |
10 |
7 |
128.43 |
किंग्स्टन |
2009 |
| वीरेंद्र सहवाग |
219 |
149 |
25 |
7 |
146.97 |
इंदौर |
2011 |
| कृष्णमाचारी श्रीकांत |
112 |
113 |
10 |
5 |
99.11 |
शारजाह |
1988 |
11. 74 गेंद में शतक
कोहली ने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह वनडे में उनका तीसरा सबसे तेज शतक है। उनसे तेज उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 और 61 गेंदों में शतक लगाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों में यह तीसरा सबसे तेज शतक है।
रोहित और गिल
- फोटो : BCCI
12. गिल ने 67 पारियों में लगाए 10 शतक
शुभमन गिल ने 67 पारियों में अपने 10 वनडे शतक पूरे किए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 77 पारियों में 10 शतक लगाए थे। गिल संयुक्त रूप से दुनिया के तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। क्विंटन डी कॉक ने 55 और हाशिम अमला ने 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
13. कुलदीप के 12 फोर-प्लस विकेट हॉल
कुलदीप यादव ने वनडे में 12वीं बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। वह भारत के लिए संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद शमी 16 फोर-प्लस विकेट हॉल के साथ सबसे आगे हैं, जबकि अजित अगरकर के नाम भी 12 ऐसे प्रदर्शन हैं।
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 4+ विकेट हॉल
| गेंदबाज |
मैच |
विकेट |
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी |
4 विकेट |
5 विकेट |
4+ विकेट |
| मोहम्मद शमी |
108 |
206 |
7/57 |
10 |
6 |
16 |
| अजीत अगरकर |
191 |
288 |
6/42 |
10 |
2 |
12 |
| कुलदीप यादव |
122 |
198 |
6/25 |
10 |
2 |
12 |
| अनिल कुंबले |
269 |
334 |
6/12 |
8 |
2 |
10 |
| जवागल श्रीनाथ |
229 |
315 |
5/23 |
7 |
3 |
10 |
मैच में क्या हुआ?
कोहली
- फोटो : ANI
भारतीय टीम ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के शतकों की मदद से वेस्टइंडीज पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स के शतक की मदद से 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। ग्रीव्स ने 108 गेंद में 12 चौके की मदद से 101 रन बनाए। वहीं, जॉन कैंपबेल ने 60 गेंद में 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा आमिर जांगो ने 58 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप ने चार विकेट झटके। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट मिले। नीतीश रेड्डी ने एक विकेट लिया।
जवाब में कोहली और गिल ने शतक लगाए जिसकी मदद से भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट पर 300 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोहली 88 गेंद में 10 चौके और नौ छक्के की मदद से 139 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गिल ने 108 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली।