फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Mallya on RCB: आरसीबी के फाइनल में पहुंचने पर भावुक हुए माल्या! पोस्ट में फ्रेंचाइजी को लेकर क्या लिखा?

Wed, 27 May 2026 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। टीम की इस बड़ी जीत के बाद फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट कर खिलाड़ियों को बधाई दी। कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने RCB को एकतरफा जीत दिलाई।
विज्ञापन
विजय माल्या का आरसीबी पर बयान - फोटो : ANI/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले के बाद टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या का सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन

विजय माल्या ने आरसीबी को दी बधाई
आरसीबी की जीत के बाद विजय माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम को बधाई देते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'आरसीबी के नाम्मा डोड्डा सिम्हागुलु (हमारे शेरों) को धर्मशाला में शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। आप बेंगलुरु के शेरों की तरह दहाड़े और डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में आईपीएल फाइनल में पहुंच गए।' माल्या का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरसीबी के फैंस ने भी टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और पांच चौके लगाए। शुरुआत में दो जीवनदान मिलने के बाद पाटीदार ने गुजरात के गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला बोला। RCB ने आखिरी पांच ओवर में 86 रन बनाए, जबकि अंतिम छह ओवर में टीम ने 114 रन जोड़ दिए।

गुजरात की बल्लेबाजी बिखरी
255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। साई सुदर्शन 14 रन बनाकर अजीब तरीके से आउट हुए। जैकब डफी की गेंद पर शॉट खेलने के दौरान उनका बल्ला हाथ से छूटकर स्टंप्स से टकरा गया। इसके तुरंत बाद कप्तान शुभमन गिल भी सिर्फ दो रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। शुरुआती झटकों के बाद गुजरात की टीम दबाव में आ गई।

गेंदबाजों ने दिलाई बड़ी जीत
भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की और टूर्नामेंट में अपने विकेटों की संख्या 26 तक पहुंचा दी। वह पर्पल कैप होल्डर भी बन गए हैं। जोश हेजलवुड ने जोस बटलर को आउट किया, जबकि रसिख सलाम ने निशांत संधू और जेसन होल्डर को पवेलियन भेजकर गुजरात की हालत और खराब कर दी। एक समय गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 51 रन था। राहुल तेवतिया ने 68 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। गुजरात की पूरी टीम 162 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

पांचवीं बार फाइनल में पहुंची आरसीबी
इस जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई। टीम इससे पहले 2009, 2011, 2016, 2025 और अब 2026 में फाइनल तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें