फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ओलों की बरसात में बच्चे बने वेंकटेश प्रसाद, बंगलूरू से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक बदला मौसम

Thu, 30 Apr 2026 04:32 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

वेंकटेश प्रसाद ने बंगलूरू में ओलावृष्टि का आनंद लेते हुए कहा कि ऐसे मौसम में इंसान फिर बच्चा बन जाता है। वहीं दिल्ली-NCR में भी आज ओलावृष्टि और बारिश से मौसम बदला। लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि कुछ जगहों पर हल्का असर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
वेंकटेश प्रसाद - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक बदले मौसम और ओलावृष्टि ने देश के कई हिस्सों में ठंडक और रोमांच दोनों बढ़ा दिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने बंगलूरू में हुई ओलावृष्टि का मजा लेते हुए सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


ओलावृष्टि में दिखा बचपन
वेंकटेश प्रसाद ने बंगलूरू में हुई ओलावृष्टि का आनंद लेते हुए एक भावुक और मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'जब ओलावृष्टि होती है तो आप सवाल नहीं पूछते, आप फिर से बच्चे बन जाते हैं! जैसा कहते हैं- दिल तो बच्चा है जी!' उनकी इस पोस्ट ने फैंस को भी अपने बचपन की याद दिला दी और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया।



बंगलूरू से दिल्ली-NCR तक बदला मौसम
सिर्फ बंगलूरू ही नहीं, बल्कि आज दिल्ली-एनसीआर में भी गुरुवार तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। अचानक बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ। तेज हवाओं और ओलों की वजह से ट्रैफिक धीमा पड़ा। हालांकि, लोगों ने इस मौसम का आनंद भी उठाया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट
वेंकटेश प्रसाद की पोस्ट पर फैंस ने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने लिखा कि ओलावृष्टि सच में बचपन की यादें ताजा कर देती है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच इस तरह की बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें