टीम इंडिया के बॉलिंग कोच पद के लिए पूर्व तेज गेंजबाज वेंकटेश प्रसाद ने आवेदन किया है। वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय टीम के लिए 33 टेस्ट और 161 एकदिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 96 और वनडे में 196 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
वेंकटेश प्रसाद
- फोटो : social Media
इसके पहले 2007 से 2009 तक वेंकटेश भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे। वह तीन साल तक जूनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल के 2018 संस्करण में वेंकटेश किंग्स इलेवन पंजाब के लिए गेंदबाजी कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के चार साल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के भी गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 4
वेंकटेश प्रसाद
- फोटो : social Media
बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के पदों के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। बीसीसीआई अब इन आवेदनों की जांच करेगा और इंटरव्यू की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
वेंकटेश प्रसाद ने साल 1994 लेकर 2001 तक टीम इंडिया के आक्रमण की कमान संभाली है। उन्होंने सबसे शानदार गेंदबाजी चेन्नई में 1999 में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में की थी। जहां वह इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 33 देकर छह विकेट झटके थे।