फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के लिए 100-100 रुपये!: वैभव ने छोटे बच्चों पर इस तरह ली चुटकी, फिर आया यह ट्विस्ट; देखें मजेदार वीडियो

Mon, 27 Apr 2026 04:19 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने बच्चों के साथ फोटो के लिए ₹100 का प्रैंक किया। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम का फॉर्म स्थिर नहीं है।
विज्ञापन
बच्चों के साथ मस्ती मजाक करते वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में 36 गेंदों में शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मैच से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया था, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। आइए इस मजेदार वाकये के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ मजेदार प्रैंक
मैच से पहले वैभव का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर छोटे बच्चों के साथ हल्का-फुल्का प्रैंक करते नजर आए। वीडियो में बच्चे उनके साथ फोटो लेने आते हैं, तो वैभव मजाक में कहते हैं कि वह फोटो के पैसे लेते हैं। इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'100 रुपये में फोटो' वाला मजेदार डायलॉग

 
  • वीडियो में वैभव बच्चों से कहते हैं, 'भाई, मैं फोटो लेने का पैसा लेता हूं। सही बोल रहा हूं भाई।'
  • जब बच्चे हैरान होकर वहां से जाने लगते हैं, तो वह उन्हें रोक कर कहते हैं- रुको न रुको न! मैं 100 रुपये लूंगा, दोगे तो बोलो।'
  • एक बच्चा तुरंत 200 रुपये देने की बात कह देता है, जिसके बाद वैभव हंसते हुए बताते हैं कि यह सिर्फ एक प्रैंक था। वैभव कहते हैं- अरे मजाक था भाई!
  • फिर बच्चे वैभव के साथ फोटो खिंचवाते हैं और वैभव को थैंक यू कहते हुए निकल जाते हैं।
 
विज्ञापन

टीम का प्रदर्शन और आगे की चुनौती
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन बीच के चरण में प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। टीम के कप्तान रियान पराग पर भी लगातार रन बनाने का दबाव रहेगा, खासकर जब अगला मुकाबला मजबूत पंजाब किंग्स के खिलाफ है। वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंद में पांच चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 की पारी खेली थी। उनकी बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाए थे। हालांकि, सनराइजर्स ने 18.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

वैभव बने टीम की सबसे बड़ी उम्मीद
हालांकि टीम की फॉर्म उतार-चढ़ाव भरी रही है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें