हर्षा भोगले का दूसरा सवाल: पहला वीडियो गेम?
- अभिषेक शर्मा: मुझे लगता है सभी ने यह खेला होगा। क्रिकेट जीरो सेवन, ई.ए स्पोर्ट्स, वह मेरा पहला वीडियो गेम था।
- संजू सैमसन: जीटीए वाई सिटी
- हार्दिक पांड्या: डब्ल्यूडब्ल्यूई (इस पर सब हंसने लगे)
- वैभव सूर्यवंशी: सर मैं वीडियो गेम खेलता ही नहीं हूं।
इस पर हर्षा ने कहा- क्योंकि लोग कहते हैं आपका क्रिकेटिंग गेम वीडियो गेम की तरह ही है। वैभव के जवाब पर ईशान किशन भी हंसते हुए कुछ कहते दिखे।
हर्षा भोगले का अगला सवाल: पहली कार या पहली बाइक?
- अभिषेक शर्मा: एक्टिवा स्कूटी, उससे मैं मैदान पर प्रैक्टिस के लिए जाता था।
- संजू सैमसन: वैगन आर कार
- हार्दिक पांड्या: मारुति 800, कांच पीछे से खुलने वाली।
- वैभव सूर्यवंशी: मैंने सर अभी तक नहीं ली है। (इस पर सब हंसने लगे)
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के बाद सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस अवॉर्ड के साथ उन्हें टाटा कर्व कार इनाम के तौर पर मिली थी। बिहार के लाल ने इस सत्र में कमाल का प्रदर्शन किया जिसका अब उन्हें फल मिला था। दिलचस्प बात यह है कि वैभव इस कार को चला नहीं पाए। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी उम्र है। दरअसल, अभी वह सिर्फ 14 साल के हैं और उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं बना है।