फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड के पदकवीरों का सम्मान: पीएम मोदी के संबोधन के बीच वैभव पर क्यों गई कैमरे की नजर, क्यों खिल उठा चेहरा?

Thu, 15 Oct 2026 08:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 के भारतीय पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में 15 से 17 साल के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए उम्र बाधा नहीं है। इस दौरान कैमरे में वैभव सूर्यवंशी की मुस्कान कैद हुई। पीएम ने महिला खिलाड़ियों के 38 पदकों और 11 स्वर्ण की भी सराहना की।
विज्ञापन
पीएम मोदी और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : DD News Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के अशोक होटल में एशियाई खेल 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद थे। समारोह के दौरान पीएम मोदी ने 15 से 17 साल की उम्र के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र किया। उनकी इस बात पर वैभव सूर्यवंशी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। हालांकि, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वैभव का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

15 से 17 साल के खिलाड़ियों का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि कम उम्र में ही देश के खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने 15 से 17 साल के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा, 'इस बार एशियाई खेलों में भारतीय टीम में ऐसे कई खिलाड़ी थे, जिनकी उम्र महज 15 से 17 साल थी। इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने देशवासियों का दिल जीता है। यह दिखाता है कि सफलता के लिए उम्र कोई बंधन नहीं है। खेलों में कम उम्र में की गई शुरुआत एक अतिरिक्त लाभ बन जाती है।' प्रधानमंत्री के इसी बयान के दौरान कैमरे का फोकस वैभव सूर्यवंशी पर गया। उनकी प्रतिक्रिया में चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। इसी वजह से कार्यक्रम का यह पल चर्चा में आया।

Latest and Breaking News on NDTV
 

कम उम्र में प्रतिभा पहचानने पर जोर
पीएम मोदी ने खेलों में युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बच्चों की प्रतिभा की पहचान कम उम्र में हो, ताकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा, 'इसलिए हमारा प्रयास है कि खेलों में प्रतिभा की पहचान कम उम्र में ही हो। पांच से 15 साल तक के बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रशिक्षण देने पर हमारा विशेष ध्यान है। आने वाले वर्षों में खेलो इंडिया और इमर्जिंग खेलो इंडिया के माध्यम से हजारों नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।'

विज्ञापन

भारतीय बेटियों की उपलब्धियों को भी सराहा
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी विशेष रूप से तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के कुल 85 पदकों में से 38 पदक महिला खिलाड़ियों ने जीते, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'मैं अपनी बेटियों की विशेष रूप से प्रशंसा करना चाहूंगा। भारत ने जो 85 पदक जीते, उनमें से 38 पदक हमारी महिला खिलाड़ियों ने जीते और इनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। ये पदक सिर्फ एक संख्या नहीं हैं। यह नए भारत की तस्वीर है।' गवैभव सूर्यवंशी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान उनकी मुस्कान ने सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें