ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में 2023 एशेज के लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान नस्लीय दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, जॉनी बेयरस्टो के विवादित रनआउट के बाद एमसीसी के एक सदस्य ने उन्हें नस्लीय टिप्पणी की थी। घटना के बाद एमसीसी ने तीन सदस्यों पर कार्रवाई की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2023 एशेज सीरीज के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट में अपने साथ हुए कथित नस्लीय दुर्व्यवहार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने आरोप लगाया है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के विवादित रनआउट के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम से गुजर रहे थे, तब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के एक सदस्य ने उन्हें नस्लीय टिप्पणी की थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में इस घटना का जिक्र किया है।
विज्ञापन
ख्वाजा के मुताबिक, एमसीसी के एक सदस्य ने उन्हें 'शट अप, यू पी******' कहकर अपमानित किया था। यानी ख्वाजा को उनके मूल देश को लेकर अपमान किया गया था। उस समय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दर्शकों की हूटिंग और गाली-गलौज के बीच लंच ब्रेक में ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे। इस घटना के बाद ख्वाजा अपना आपा खो बैठे थे और उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों से भी शिकायत की थी।
Trending Videos
उस्मान ख्वाजा
- फोटो : Reuters
लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में खिलाड़ियों के साथ हुई गाली-गलौज
2023 एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला गया था। मुकाबले के पांचवें दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने विवादित तरीके से रनआउट किया था। बेयरस्टो गेंद छोड़ने के बाद क्रीज से बाहर निकल गए थे, तभी कैरी ने गेंद स्टंप पर मार दी। इस फैसले के बाद मैदान पर काफी विवाद हुआ और इंग्लैंड के दर्शकों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की हूटिंग की। ख्वाजा ने अपनी किताब में लिखा कि जब ऑस्ट्रेलियाई टीम लॉन्ग रूम से गुजर रही थी, तब एमसीसी के सदस्य लगातार खिलाड़ियों पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे।
उन्होंने उस माहौल का जिक्र करते हुए लिखा, 'ऐसा लग रहा था जैसे कुत्तों का झुंड अपने अगले शिकार पर टूट पड़ने वाला हो। सभी एक साथ गालियां दे रहे थे। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं क्या सुन रहा हूं। शुरुआत में मैं हैरानी के कारण हंस पड़ा। क्या यह वही लॉन्ग रूम था, जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब का हिस्सा है?'
कान में चिल्लाने के बाद नस्लीय टिप्पणी से खोया आपा
ख्वाजा ने बताया कि लॉन्ग रूम से गुजरते समय एक सदस्य ने उनके कान के बेहद करीब आकर चिल्लाना शुरू कर दिया था। उन्होंने उस व्यक्ति को ऐसा दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी। हालांकि, इसके बाद किसी दूसरे सदस्य ने उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी कर दी।
ख्वाजा ने लिखा, 'जब हम आगे बढ़ रहे थे, तभी किसी ने मेरे कान में चिल्लाया। हमारे बीच सिर्फ एक रस्सी थी और करीब 20 सेंटीमीटर की दूरी थी। मैंने पहले व्यक्ति से कहा- दोबारा मेरे कान में चिल्लाने की हिम्मत मत करना, बेवकूफ। इसके बाद जब मैं आगे बढ़ा तो किसी दूसरे व्यक्ति ने कहा- चुप रहो, तुम पी**आई। इसके बाद मैंने अपना आपा खो दिया।' हालांकि, ख्वाजा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह नस्लीय टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं कर सके थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने जिस पहले सदस्य को इस घटना के लिए जिम्मेदार समझा, उसी का सामना किया था।
उन्होंने कहा, 'मुझे ठीक से नहीं पता कि वह व्यक्ति कौन था। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुझे मालूम है कि एमसीसी ने कुछ लोगों पर प्रतिबंध लगाए थे। मैंने सिर्फ उस पहले व्यक्ति का सामना किया, जिसे मैंने ऐसा करते हुए समझा था। वह मेरे चेहरे पर चिल्ला रहा था और थूक रहा था। इसलिए मैंने मान लिया कि वही व्यक्ति था। मैंने सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि इस आदमी को यहां से बाहर निकालो।'
MCC ने तीन सदस्यों पर की थी कार्रवाई
इस घटना के बाद एमसीसी ने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान सदस्यों के व्यवहार की जांच की थी। जांच के बाद क्लब ने तीन सदस्यों को निलंबित किया था। बाद में इनमें से एक सदस्य को क्लब से निष्कासित कर दिया गया, जबकि अन्य दो सदस्यों पर क्रमशः साढ़े चार साल और ढाई साल का प्रतिबंध लगाया गया। गौरतलब है कि इस विवाद के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 43 रन से हराया था। बेयरस्टो का रनआउट उस एशेज सीरीज के सबसे चर्चित विवादों में शामिल रहा था। अब ख्वाजा की आत्मकथा में किए गए खुलासे ने उस मुकाबले से जुड़ी एक और गंभीर घटना को चर्चा में ला दिया है।