नेसर के साथ अहम साझेदारी
हेड ने नाइटवॉचमैन माइकल नेसर के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने इंग्लैंड की वापसी की उम्मीदों को काफी हद तक खत्म कर दिया। हालांकि, इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता तब मिली, जब ब्रायडन कार्स ने नेसर को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया।
हेड ने इंग्लैंड पर बढ़ाया दबाव
नेसर के आउट होने के बाद भी ट्रेविस हेड का आक्रमण जारी रहा। उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए 152 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा पार किया। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ बेहतरीन टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन देखने को मिला, जिसने इंग्लिश गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।