फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मैच में भिड़े तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी!: एक-दूसरे के नजदीक आकर की बहस; अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

Sun, 06 Sep 2026 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन के वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई। शुरुआत में मजाकिया स्लेजिंग के बाद मामला इतना बढ़ा कि तिलक वैभव की ओर बढ़े और 'पंच' जैसा इशारा किया। अंपायर ने बीच में आकर दोनों को अलग किया। इससे पहले वैभव ने 44 रन बनाए।
विज्ञापन
वैभव और तिलक भिड़े - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर उस समय तनाव देखने को मिला, जब युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच शुरुआत में बातचीत और मजाकिया अंदाज में स्लेजिंग चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते यह तीखी बहस में बदल गई। यह घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर में हुई। तिलक वर्मा लगातार वैभव सूर्यवंशी से बातचीत कर रहे थे और उन्हें उप-कप्तानी को लेकर स्लेज कर रहे थे। इसी दौरान तिलक ने वैभव से कहा, 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन।'

विज्ञापन




इसके कुछ ही देर बाद माहौल गर्म हो गया। तिलक वर्मा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ओर बढ़े और हल्का सा शारीरिक इशारा किया, जैसे वह पंच यानी मुक्का मारने की बात कर रहे हों। वैभव भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने तुरंत उनका सामना किया। दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंपायर ने हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।

 

विज्ञापन

बल्ले से भी वैभव ने दिखाया दम
तिलक वर्मा के साथ बहस से पहले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा था। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर ईस्ट जोन को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। वैभव ने सिर्फ 37 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और तेज गेंदबाज चामा मिलिंद का शिकार बने। शॉर्ट पिच गेंद पर वैभव ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर मिड-विकेट की दिशा में चली गई। डीप स्क्वायर लेग से दौड़ते हुए तनय त्यागराजन ने शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में भी किया था प्रभावित
फाइनल में 44 रन की पारी से पहले वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी बल्ले से प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने वहां 92 और 40 रन की पारियां खेली थीं। फाइनल में भी उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। रेड बॉल क्रिकेट में वैभव लगातार अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज की झलक दिखा रहे हैं। दलीप ट्रॉफी के बाद उनकी नजरें भारतीय टीम के अगले असाइनमेंट पर होंगी। वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें