फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: द हंड्रेड में दिखी खेल भावना, मैच के बाद जेमिमा ने पाकिस्तान की फातिमा सना को लगाया गले; वीडियो वायरल

Sat, 01 Aug 2026 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना मैच के बाद गले मिलती नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मैदान पर दोनों अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेल रही थीं, जिसमें जेमिमा की टीम सदर्न ब्रेव ने 24 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट द हंड्रेड में भारत और पाकिस्तान की दो महिला क्रिकेटरों की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। सदर्न ब्रेव की ओर से खेल रहीं भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने मुकाबले के बाद बर्मिंघम फीनिक्स की खिलाड़ी और पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना को गले लगाया। दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसी दौरान जेमिमा और फातिमा ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले भी मिलीं। इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ी थी दूरी
2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ औपचारिक मेल-मिलाप को लेकर सतर्क रुख अपनाया था। ऐसे माहौल में द हंड्रेड के इस मुकाबले के बाद जेमिमा और फातिमा की मुलाकात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, यह मुलाकात फ्रेंचाइजी क्रिकेट का हिस्सा थी, जहां अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक ही टीम या विरोधी टीमों के लिए खेलते हैं और मैच के बाद एक-दूसरे का अभिवादन करना सामान्य खेल परंपरा का हिस्सा माना जाता है।

जेमिमा की उपयोगी पारी, फातिमा रहीं फीकी
मुकाबले में सदर्न ब्रेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 140 रन बनाए। लिजेल ली ने 43 और माइया बाउशियर ने 45 रन की अहम पारियां खेलीं। अंत में जेमिमा रोड्रिग्स ने सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, फातिमा सना गेंदबाजी में महंगी साबित हुईं। उन्होंने 15 गेंदों के अपने स्पेल में 33 रन दिए। बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से अलाना किंग और एलिस कैप्सी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

24 रन से जीती सदर्न ब्रेव
141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बर्मिंघम फीनिक्स की शुरुआत अच्छी रही। टैमी ब्यूमोंट और डेविना पेरिन ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। पेरिन ने 43 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि ब्यूमोंट ने 22 रन की पारी खेली। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। सारा ग्लेन, लॉरेन बेल और सोफी मोलिन्यू की सटीक गेंदबाजी के सामने फीनिक्स की टीम निर्धारित 100 गेंदों में पांच विकेट पर 116 रन ही बना सकी। एलिस पेरी 16 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि फातिमा सना पांच रन बनाकर लौटीं। इस जीत के साथ सदर्न ब्रेव ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि बर्मिंघम फीनिक्स की टीम अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें