फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया: ब्रिटेन जाने वाले खिलाड़ी मुंबई में, चार्टर फ्लाइट से पहुंचे मिताली राज, रविचंद्रन अश्विन, सिराज 

Wed, 19 May 2021 08:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ब्रिटेन में वर्ल्ड कप टेस्ट मैच के फाइनल के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई पहुंचने लगे हैं। बीसीसीआई ने बुधवार को यह सूचना दी। 
 
विज्ञापन
चार्टर फ्लाइट से खिलाड़ी मुंबई पहुंचे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन जाने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई पहुंचने लगे हैं। बुधवार को मिताली राज, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मयंक अग्रवाल और वॉशिंगटन सुंदर चार्टर फ्लाइट से मुंबई पहुंचे। 

विज्ञापन


टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल व ब्रिटेन के साथ टेस्ट मैच की शृंखला खेलने के लिए वहां जाएगी। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से मुंबई पहुंचे खिलाड़ियों की उड़ान की तस्वीर शेयर की है। उसके साथ लिखा है कि टीम इंडिया का पहला पड़ाव मुंबई। टीम इंडिया ब्रिटेन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिव के तहत न्यूजीलैंड के साथ फाइनल मैच खेलेगी और उसके बाद इंग्लैंड की टीम के साथ पांच मैचों की टेस्ट शृंखला खेलेगी।
 

वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड जा रही है। वहां वह इंग्लैंड की टीम के साथ टेस्ट मैच, वन डे व टी 20 मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने दोनों टीमों के ब्रिटेन जाने का पूरा प्लान बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें