बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें भारत 22 मैच खेलेगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली पर खास नजर रहेगी। वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सीरीज खेली जाएगी। इसमें से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज पर फैंस की नजरें टिकी होंगी।
बीसीसीआई (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भारतीय फैंस को एक्शन से भरपूर क्रिकेट देखने को मिलेगा, जहां भारतीय टीम अपने घर में चार अलग-अलग टीमों, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। इस साल 27 सितंबर से अगले साल 27 फरवरी तक, यानी कुल 153 दिन में भारत अपने घर पर कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17 शहरों में खेलेगा। इससे फैंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलेगा।
विज्ञापन
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
रोहित-विराट पर रहेंगी खास नजरें
इस होम सीजन की सबसे खास बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी पूरे सीजन में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। दोनों दिग्गज इस दौरान घरेलू सरजमीं पर होने वाले सभी नौ वनडे मैच खेल सकते हैं, जिससे फैंस को एक बार फिर उनकी क्लासिक बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा। इनमें तीन-तीन वनडे वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ हैं। अगले साल वनडे विश्वकप भी होना है। ऐसे में ये नौ वनडे मैच तैयारी के लिहाज से भी खास रहने वाले हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : IANS
सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज सीरीज से
घरेलू सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज बनाम भारत शेड्यूल:
मैच
तारीख
समय
(भारत)
स्थान
पहला वनडे
27 सितंबर
2:00 PM
त्रिवेंद्रम
दूसरा वनडे
30 सितंबर
2:00 PM
गुवाहाटी
तीसरा वनडे
3 अक्तूबर
2:00 PM
न्यू चंडीगढ़
पहला टी20
6 अक्तूबर
7:00 PM
लखनऊ
दूसरा टी20
9 अक्तूबर
7:00 PM
रांची
तीसरा टी20
11 अक्तूबर
7:00 PM
इंदौर
चौथा टी20
14 अक्तूबर
7:00 PM
हैदराबाद
पांचवां टी20
17 अक्तूबर
7:00 PM
बंगलूरू
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : BCCI
दिसंबर में श्रीलंका से भिड़ंत
दिसंबर 2026 में श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।
श्रीलंका बनाम भारत शेड्यूल:
मैच
तारीख
समय
(भारत)
स्थान
पहला वनडे
13 दिसंबर
2:00 PM
दिल्ली
दूसरा वनडे
16 दिसंबर
2:00 PM
बंगलूरू
तीसरा वनडे
19 दिसंबर
2:00 PM
अहमदाबाद
पहला टी20
22 दिसंबर
7:00 PM
राजकोट
दूसरा टी20
24 दिसंबर
7:00 PM
कटक
तीसरा टी20
27 दिसंबर
7:00 PM
पुणे
जिम्बाब्वे बनाम भारत
- फोटो : IANS
नए साल में जिम्बाब्वे सीरीज
2027 की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से होगी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगा समापन
सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगी, जो 21 जनवरी 2027 से शुरू होगी।