शो के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर्स
- फोटो : Twitter
'बाबा' आमिर से फुस्स आमिर बने
दरअसल, आमिर के इस बयान के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली थी। आमिर ने पाकिस्तानी टीवी शो 'हारना मना है' में एंकर ताबिश हाशमी से कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी, क्योंकि भारत के पास बहुत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। आमिर ने कहा था कि भारत की बल्लेबाजी ढह रही है। उन्होंने सुपर-8 ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। उनके इस बयान के बाद द. अफ्रीका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी एक्सपोज हो गई थी। इसके बाद तुरंत आमिर को शो में 'बाबा आमिर' का टैग दे दिया गया था।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की जीत और वेस्टइंडीज से मैच पहले भी आमिर अपने बयान पर कायम रहे कि भारत सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगा। उन्होंने शो पर मौजूद पाकिस्तान के ही दो क्रिकेटर राशिद लतीफ और अहमद शहजाद से शर्त तक लगा ली। आमिर ने कहा कि भारत वेस्टइंडीज से हार जाएगा। वहीं, शहजाद और लतीफ ने कहा था कि भारत वेस्टइंडीज को भी हराएगा और फिर सेमीफाइनल भी जीतकर फाइनल में पहुंचेगा।
राशिद लतीफ और अजमल शहजाद
- फोटो : Twitter
भारत की जीत पर आमिर का बयान
हालांकि, रविवार को टीम इंडिया की जीत के बाद इसी शो में आमिर के तेवर बदले बदले नजर आए। उन्होंने टीम इंडिया को बधाई जरूर दी, लेकिन भारत की कमजोरी गिनाते रहे। उन्होंने कहा, 'भारत ने मुझे गलत साबित किया और मैं इसका श्रेय पूरी टीम को दूंगा, क्योंकि यहां उनका हक बनता है। लेकिन अगर मैं इसे सिर्फ क्रिकेट के नजरिए से आंकूं, तो भारत कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। मैं अब भी कह रहा हूं। उनकी फील्डिंग देखिए। उन्होंने तीन से चार कैच छोड़े और मैदान में कई बार गड़बड़ी की। बुमराह को छोड़कर हर दूसरा गेंदबाज पिट रहा है। भारत सिर्फ एक गेंदबाज के दम पर खेल रहा है। मैं अभी भी मानता हूं कि भारत टी20 विश्व कप 2026 का हॉट फेवरिट (खिताब जीतने के लिए सबसे पसंदीदा टीम) नहीं है।'
इसके साथ ही आमिर ने संजू की साहसिक पारी की भी तारीफ की। आमिर ने कहा, 'संजू ने अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। मैंने उनकी आईपीएल और अन्य मैचों की पारियां देखी हैं, लेकिन यह पारी और वह भी करो या मरो जैसे नॉकआउट मुकाबले में, बेहद खास थी।