टूर्नामेंट में कौन किस ग्रुप में?
- ग्रुप A: भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका
- ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे
- ग्रुप C: बांग्लादेश, इंग्लैंड, इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज
- ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएई
ग्रुप बदलने की मांग का मतलब है कि आईसीसी को ग्रुप-बी से किसी एक टीम को बाहर करके ग्रुप सी में भेजना पड़ेगा, जो कि एक जटिल प्रक्रिया है, क्योंकि यह प्रसारण, लॉजिस्टिक्स और निष्पक्षता से जुड़ा मामला है। बांग्लादेश का कहना है कि उसे आयरलैंड से ग्रुप-बी में रिप्लेस किया जाए। आयरलैंड को ग्रुप सी में स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि आयरलैंड के मुकाबले श्रीलंका में होने हैं, लेकिन आईसीसी ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया।