फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: भारत की हार पर पाकिस्तान के आमिर का बड़बोलापन, जानें क्या कहा; अभिषेक को 'स्लॉगर' कहने पर भी दी सफाई

Mon, 23 Feb 2026 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

मोहम्मद आमिर ने अपने ‘स्लॉगर’ बयान पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य अभिषेक शर्मा को नीचा दिखाना नहीं था, बल्कि उनकी तकनीक पर चर्चा करना था। साथ ही उन्होंने युवा बल्लेबाज को धैर्य और तकनीकी सुधार की सलाह दी। अब देखना होगा कि अभिषेक आने वाले मैचों में इस आलोचना का जवाब अपने प्रदर्शन से दे पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
अभिषेक और आमिर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। भारत की हार के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। एक पाकिस्तानी शो के दौरान उन्होंने अपनी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों में भारत को नहीं रखा था। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद, अब जब टीम इंडिया की राह कठिन हो गई है, तो वह खुशी से उछल रहे हैं। साथ ही बड़बोलापन भी दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं, आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर (अंधाधुंध बल्ला चलाने वाला) कहने पर भी सफाई दी है।
विज्ञापन

आमिर का सेमीफाइनल वाला बयान
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले ही मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो पर कहा था कि भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई थी कि भारत के पास छह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और विपक्षी टीमें इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगी। आमिर ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका हो या जिम्बाब्वे या फिर वेस्टइंडीज, उनके पास अच्छे ऑफ स्पिनर हैं, जो बाएं हाथ के बल्लेबाजों  इसलिए मैच के बाद आमिर जब टीवी शो में पहुंचे तो उन्हें एंकर ने 'ज्योतिषी' कहा। आमिर अपने लिए यह संबोधन सुनकर काफी हंसे। 

आमिर ने क्या कहा था?
शो के दौरान एंकर ने कहा, 'जो काम हमारी पाकिस्तानी टीम नहीं कर पा रही है, वह हमारे विशेषज्ञ लाहौर स्टूडियो में बैठकर कर रहे हैं। आमिर आप ज्योतिषी हैं।' एंकर के बयान के बाद आमिर ने हंसते हुए कहा, 'मुझे क्या बना दिया है? अल्लाह माफ करे।' इतना ही नहीं मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को पहले स्लॉगर कहा था और फिर टीम इंडिया के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। इन दोनों बयानों के बाद मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 

आमिर ने दी अभिषेक को लेकर सफाई
आमिर ने अब अभिषेक को स्लॉगर कहने पर भी सफाई दी है और साथ ही बल्लेबाजी सलाह भी दी है। उसी टीवी चैनल से बातचीत में आमिर ने कहा, 'मैं एक गेंदबाज के नजरिए से बात कर रहा था। मैं उनकी तकनीक की बात कर रहा था। लोगों को बुरा लगा क्योंकि मैंने स्लॉगर शब्द इस्तेमाल किया।' उन्होंने आगे स्पष्ट किया, 'मेरे कहने का मतलब यह था कि उनकी तकनीक ऐसी है कि अच्छी टीम और अच्छे गेंदबाज उन्हें फंसा सकते हैं। उन्होंने जो 14 रन बनाए, वे एक ही तरफ बनाए। जिन गेंदों पर उन्होंने शॉट खेले, वे खराब गेंदें थीं, लेकिन जब रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी शुरू की तो वह उसे समझ नहीं पाए।' यहां आमिर का इशारा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की ओर था, जिन्होंने दबाव बनाकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया।

अभिषेक की तारीफ भी की
हालांकि आमिर ने अभिषेक की आलोचना के साथ उनकी सराहना भी की। उन्होंने कहा, 'वह अच्छे खिलाड़ी हैं। तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद भी उनका इरादा वही है। वह बैकफुट पर नहीं गए। वह सकारात्मक हैं।' आमिर का मानना है कि अभिषेक में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तकनीक की परीक्षा ज्यादा होती है।

आमिर ने अभिषेक को क्या सलाह दी?
आमिर ने अभिषेक को सलाह देते हुए कहा, 'अगर मेरी बात उन तक पहुंचे तो मैं यही कहूंगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपकी तकनीक उजागर हो जाती है। अगर आप थोड़ा धैर्य दिखाएं और गेंद की मेरिट पर खेलें तो बेहतर होगा।' आमिर ने आगे जोड़ा, 'उनके पास कौशल है, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है कि वह उसका उपयोग कैसे करते हैं। मैंने उसी संदर्भ में बात कही थी, लोगों को बुरा लगा।'
विज्ञापन

द. अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया
ग्रुप स्टेज में अजेय रही भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी हार थी। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 पर सिमट गई और 76 रनों से हार गई। हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें