फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगा लहराया..पिच की मिट्टी चूमी; चैंपियन बनते ही भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार; हार्दिक के साथ किया ऐसा

Sun, 08 Mar 2026 11:49 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने इतिहास रच दिया। जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भावुक नजर आए। उन्होंने मैदान पर तिरंगा लहराया और पिच की मिट्टी माथे से लगाकर जीत का जश्न मनाया। यह दृश्य करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास बन गया।
विज्ञापन
भावुक हुए सूर्यकुमार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। जैसे ही आखिरी विकेट गिरा और भारत की जीत पक्की हुई, ‘मिस्टर 360’ का एक अलग ही रूप मैदान पर देखने को मिला। बल्लेबाजी में किस्मत भले ही उनका साथ नहीं दे सकी, लेकिन कप्तान के रूप में मिली इस बड़ी उपलब्धि ने उन्हें भावुक कर दिया।

मैच खत्म होते ही जश्न मनाने से पहले सूर्यकुमार सीधे पिच की ओर बढ़े। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच से मिट्टी उठाई और उसे अपने माथे से लगाया। यह पल उनके लिए बेहद खास था और कैमरों में कैद होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन

तिरंगे में लिपटे दिखे सूर्या
जीत के जश्न के दौरान सूर्यकुमार यादव तिरंगा ओढ़े नजर आए। उनके साथ हार्दिक पंड्या भी तिरंगे में लिपटे दिखाई दिए। मैदान पर मौजूद बाकी भारतीय खिलाड़ी भी इस ऐतिहासिक जीत के बाद काफी भावुक नजर आए। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इस खास पल को यादगार बना दिया।
 
 
विज्ञापन

भारत ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया टूर्नामेंट का खिताब डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव का नाम भी अब उन कप्तानों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत को विश्व चैंपियन बनाया।

रिकॉर्ड्स की झड़ी और रनों का अंबार
फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर बनाया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। यही बड़ा स्कोर आखिरकार टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की नींव साबित हुआ। जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें