फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया: क्या संन्यास के समय उम्र से ज्यादा होंगे रोहित के वनडे शतक? सुनील गावस्कर ने जताई खास ख्वाहिश

Sun, 04 Oct 2026 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुनील गावस्कर चाहते हैं कि रोहित शर्मा जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लें, तब उनके वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो। गावस्कर के मुताबिक रोहित 2027 विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन पर आउट होने पर निराशा जताई।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-सुनील गावस्कर - फोटो : @BCCI/gavaskarsunilofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के 92 रन पर आउट होने से वह निराश हुए। गावस्कर ने कहा कि रोहित वनडे विश्व कप 2027 के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में वह चाहते हैं कि रोहित अपनी उम्र से अधिक वनडे शतक बनाकर संन्यास लें। 
विज्ञापन


गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, 'रोहित के 92 रन पर आउट होने से मैं इसलिए निराश था, क्योंकि वह शतक नहीं बना पाए। हो सकता है कि वह आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दें। उस खास समय पर, जब वह संन्यास लेने का फैसला करेंगे, तो निजी तौर पर मैं चाहूंगा कि रोहित के वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो। अगर वह तीसरे वनडे में शतक बना लेते, तो वह अपने 36वें शतक के साथ उस उपलब्धि को हासिल करने के और करीब पहुंच जाते।'

उन्होंने कहा, 'किसी खिलाड़ी के शतकों की संख्या उसके रिटायरमेंट की उम्र से ज्यादा हो, तो यह दिखाता है कि उसका करियर कैसा रहा है और उसने इतने वर्षों तक किस स्तर को बनाए रखा है। मैं सच में चाहता हूं कि रोहित उस मुकाम तक पहुंचें। इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने आखिरी साल में, मैं अपनी उम्र के बराबर टेस्ट सेंचुरी बनाना चाहता था, और मैं तीन बार 90 से 100 के बीच आउट हुआ। अगर मैंने वे सेंचुरी बना ली होतीं, तो मेरी टेस्ट सेंचुरियों की संख्या मेरे रिटायरमेंट की उम्र, जो 38 साल थी, के बराबर होती।'
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, 'रोहित की बैटिंग के तरीके में थोड़ा बदलाव आया है। उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में पहली गेंद से धमाकेदार बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, भले ही उनके जल्दी आउट होने का चांस हो। अब वह मानते हैं कि उनका विकेट कीमती है। उस 2023 वर्ल्ड कप में, उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन वह ऐसे बैट्समैन नहीं हैं, जो सिर्फ 30-40 रन बनाएंगे। वह शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसलिए, मैं उन्हें बड़े रन बनाते हुए देखकर खुश हूं। वह इस मैच में एक शतक चूक गए। उन्होंने पिछले मैच में शतक लगाया था। वह यह मान रहे हैं कि एक बल्लेबाज के तौर पर उनका काम भी शतक बनाना है। अगर वह बड़ा स्कोर करते हैं, तो वह 70-80 गेंदों में सेंचुरी बना लेते हैं, जो टीम के लिए मददगार है, क्योंकि यह 50 ओवर के गेम में एक शानदार स्कोरिंग रेट है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें