फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खेल पाएंगे स्टोक्स: नौ सप्ताह में मैदान पर लौटेंगे, पर आईपीएल खेलना मुश्किल 

Wed, 12 May 2021 10:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

स्टोक्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला मैच खेलते समय ऊंगली में फ्रेक्चर हुआ था। इसके बाद वह बाकी मैच नहीं खेल सके थे।
 
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स ने संकेत दिया है कि निलंबित आईपीएल के बाकी मैच अगर होते हैं तो फिट होने पर भी वह नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन


आईपीएल-2021 बायो बबल में कोरोना संक्रमण आने के बाद से लीग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने कहा है कि लीग बहाल होने पर उनके शीर्ष क्रिकेटर नहीं खेल सकेंगे।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए खेलना मुश्किल
स्टोक्स ने 'डेली मिरर' के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'हमें नहीं पता कि टूर्नामेंट फिर शुरू होगा या नहीं लेकिन जैसा कि ईसीबी ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए खेलना मुश्किल होगा।'  उन्होंने यकीन जताया कि वह अगले सत्र में खेल सकेंगे। स्टोक्स ने कहा कि चोट लगने के बाद वह शुरू में काफी दुखी थे, लेकिन बाद में उन्होंने आपरेशन कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कब मैदान पर लौट सकूंगा, लेकिन लगता है कि नौ सप्ताह और लग जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स से विदा लेना मुश्किल था क्योंकि मैं इतनी जल्दी विदाई नहीं चाहता था, लेकिन उसके बाद लीग ही स्थगित हो गई और अब वापिस आ गए। भारत इस कठिन समय से निपटने की कोशिश में जुटा है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें