फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद से छेड़छाड़ विवाद को नहीं भूल पा रहे स्मिथ: दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले बुरे दौर को किया याद; क्या कहा?

Thu, 17 Sep 2026 04:15 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले स्टीव स्मिथ ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग विवाद को याद किया। उन्होंने बताया कि उस मुश्किल दौर की कुछ यादें आज भी उन्हें परेशान करती हैं। आखिर स्मिथ ने उस घटना और वापसी को लेकर क्या कहा? 
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम करीब आठ साल बाद पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने जा रही है। इस दौरे से पहले पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 2018 के उस मुश्किल दौर को याद किया है, जब केपटाउन टेस्ट में बॉल-टैम्परिंग यानी गेंद से छेड़छाड़ विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को हिलाकर रख दिया था। स्मिथ ने कहा कि वह घटना पूरी तरह भुला पाना आज भी आसान नहीं है।

विज्ञापन


2018 में क्या हुआ था?
मार्च 2018 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के दौरान गेंद की हालत बदलने के लिए सैंडपेपर के इस्तेमाल का मामला सामने आया था। स्मिथ ने इस योजना में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और स्वदेश वापस भेज दिया गया। स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का क्रिकेट प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था।

'कैमरे की फ्लैश उस अनुभव की याद दिलाती है'
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 9 अक्तूबर से डरबन में होगी। सीरीज के लिए स्मिथ फिर दक्षिण अफ्रीका जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में उस दौर की यादें साझा कीं।

स्मिथ ने कहा कि निलंबन से जुड़ी घटनाओं को पूरी तरह भूलना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद मीडिया में इस मामले को काफी चर्चा मिली थी। उन्होंने कहा कि वह कैमरों के बहुत बड़े प्रशंसक नहीं हैं और कैमरों के आसपास उन्हें घबराहट महसूस होती है। उनके मुताबिक, कैमरे की फ्लैश उन्हें उस मुश्किल अनुभव की याद दिलाती है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट और प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी किया जिक्र
स्मिथ ने बताया कि निलंबन की घोषणा के बाद के 24 से 48 घंटे और जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट से गुजरने का अनुभव उनके लिए बेहद कठिन था। उन्होंने कहा कि भीड़ का सामना करने के बाद फ्लाइट से लौटना और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना आज भी उन्हें कभी-कभी याद आता है। स्मिथ ने कहा कि उन्हें इस घटना से जुड़े छोटे-छोटे फ्लैशबैक अब भी आते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह उस दौर से काफी कुछ सीखकर आगे बढ़ चुके हैं।

'उस स्थिति में दोबारा नहीं जाना चाहता'
स्मिथ ने माना कि विवाद के शुरुआती दिन उनके लिए काफी मुश्किल थे। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वह दोबारा ऐसी स्थिति में नहीं जाना चाहते। उन्होंने साथ ही कहा कि यह अनुभव उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहा और उन्होंने इससे सीख ली। अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें