फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Cricket: इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव; स्टीफन फ्लेमिंग बने टेस्ट टीम के कोच; जो रूट को मिली कप्तानी

Thu, 30 Jul 2026 03:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने स्टीफन फ्लेमिंग को पुरुष टेस्ट टीम का नया मुख्य कोच और जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। बेन स्टोक्स के संन्यास और ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने के बाद दोनों अहम पद खाली हो गए थे।
विज्ञापन
फ्लेमिंग और जो रूट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को नया टेस्ट मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को दूसरी बार पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनाया गया है। बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने और उसके दो सप्ताह बाद ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने के बाद यह दोनों पद खाली हो गए थे।
विज्ञापन

 

स्टीफन फ्लेमिंग के हाथों में टेस्ट टीम की कमान
ब्रेंडन मैकुलम अब इंग्लैंड की सीमित ओवरों (व्हाइट-बॉल) टीमों के मुख्य कोच बने रहेंगे, जबकि फ्लेमिंग केवल टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। फ्लेमिंग का कोचिंग करियर बेहद सफल रहा है। हाल ही में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपना 18 साल पुराना सफर समाप्त किया। उनके मार्गदर्शन में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने 2023 में द हंड्रेड टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव को फाइनल तक पहुंचाया था।

हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। फ्लेमिंग गर्मियों के अंत में इंग्लैंड पहुंचेंगे और दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम की कमान संभालेंगे।

जो रूट की दूसरी पारी शुरू
जो रूट इससे पहले 2017 में एलेस्टर कुक के बाद इंग्लैंड के पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बने थे। उन्होंने 65 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें इंग्लैंड ने 27 मुकाबले जीते, 27 हारे और 11 मैच ड्रॉ रहे। 2022 में बेन स्टोक्स ने उनकी जगह कप्तानी संभाली थी। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में स्टोक्स और गस एटकिंसन के टीम अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में बाहर होने के बाद रूट ने एक बार फिर टीम की कप्तानी की थी।

फ्लेमिंग ने क्या कहा?
फ्लेमिंग ने कहा, 'इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनना मेरे लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है। यह विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित कोचिंग पदों में से एक है। मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और ब्रेंडन मैकुलम तथा बेन स्टोक्स द्वारा बनाई गई मजबूत नींव को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं। हमारा लक्ष्य सिर्फ अभी जीतना नहीं, बल्कि टीम का ऐसा भविष्य तैयार करना भी है, जिसमें युवा खिलाड़ी विश्व स्तरीय क्रिकेटर बन सकें।'
 
विज्ञापन

जो रूट ने क्या कहा?
रूट ने कहा, 'दोबारा इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जाना मेरे लिए बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है। टेस्ट कप्तानी चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन उतनी ही संतोष देने वाली भी है। पिछले महीने 'बाज' (ब्रेंडन मैकुलम) के साथ दोबारा कप्तानी का अनुभव शानदार रहा और अब मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं। स्टीफन फ्लेमिंग के साथ काम करने का मौका भी मेरे लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने लंबे समय तक अपने नेतृत्व और खेल की समझ का शानदार परिचय दिया है। मुझे भरोसा है कि हम मिलकर एक मजबूत और विजेता टीम तैयार करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें