अगले पांच साल के लिए स्टार इंडिया ने बीसीसीआई के सभी मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं। ये पहला मौका था जब बीसीसीआई ने प्रसारण अधिकारों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया अपनाई थी। जिसके बाद स्टार इंडिया ने 6138.1 करोड़ की बोली लगाकर भारतीय क्रिकेट टीम की द्विपक्षीय घरेलू श्रृंखलाओं और घरेलू क्रिकेट के प्रसारण के अधिकार हासिल किए हैं, जिसका समय अंतराल 2023 तक होगा। माने अगले 5 साल तक भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैच सिर्फ स्टार इंडिया पर ही दिखाए जाएंगे। इसमें भी इंडियन प्रीमियर लीग भी शामिल है।
इसके साथ ही स्टार इंडिया के पास अब आईपीएल के अलावा भारतीय क्रिकेट का प्रसारण अधिकार भी हो गया है। इन प्रसारण अधिकार को हासिल करने के लिए स्टार इंडिया ने गूगल,फेसबुक, रिलायंस जियो जैसी बड़ी डिजिटल कंपनियों को पछाड़ा है। अगले पांच सालों के भीतर भारत में 102 इंटरनेशनल मैच होंगे, जिसमें 22 टेस्ट, 42 वनडे और 38 T-20 शामिल है। इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज भी शामिल है।