फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे कमिंस! कौन बनेगा कप्तान? ये दो नाम दौड़ में सबसे आगे

Tue, 17 Mar 2026 09:04 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस के खेलने पर संशय है क्योंकि वह पीठ की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा या ईशान किशन को मिल सकती है। दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और टीम प्रबंधन फिलहाल अंतरिम कप्तान को लेकर फैसला करने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और इसी कारण वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में सनराइजर्स के लिए परेशानियों बढ़ गई हैं। टीम को ये विचार करना है कि कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान कौन संभालेगा। इसमें दो नाम रेस में सबसे आगे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

क्या हुआ कमिंस को?
कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद उन्हें पीठ के निचले हिस्से में लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी हो गई थी, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा। इसी चोट के कारण वह एशेज सीरीज के बाकी मुकाबलों और आईसीसी टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ANI
ये दो बने प्रमुख दावेदार
कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी के लिए रेस में दो भारतीय खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी टीम के अहम सदस्य हैं और हाल के समय में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। ईशान किशन आईपीएल 2025 से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था, जिससे उनकी कप्तानी क्षमता भी सामने आई है। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा लंबे समय से हैदराबाद की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वह आईपीएल 2019 से पहले टीम में शामिल हुए थे और तब से लगातार टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

टी20 विश्व कप में भी दिखाया दम
दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन ने टूर्नामेंट के दौरान तीन अर्धशतक लगाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा था। भारत ने वह मुकाबला 96 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया था।

अभिषेक, हेड और ईशान - फोटो : ANI
फिटनेस टेस्ट के बाद ही लौटेंगे कमिंस
टीम से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, कमिंस फिलहाल चोट से उबर रहे हैं, लेकिन मैदान पर वापसी से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। सूत्र ने कहा, 'फिलहाल पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। उसके बाद ही वह टीम से जुड़ पाएंगे। जब तक वह पूरी तरह फिट नहीं होते, तब तक टीम मैनेजमेंट यह तय करेगा कि कप्तानी ईशान किशन करेंगे या अभिषेक शर्मा।'
विज्ञापन

28 मार्च से SRH का अभियान शुरू
आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 28 मार्च को करेगी। टीम का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा।

यदि कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहते, तो अभिषेक शर्मा या ईशान किशन में से किसी एक को पहली बार आईपीएल टीम की कप्तानी करने का मौका मिल सकता है। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी और करियर का अहम मोड़ साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें