फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Video: 18 साल बाद इस दिग्गज की RCB से विदाई पर भावुक हुए विराट कोहली; बोले- आपने परिवार जैसा साथ दिया

Tue, 05 May 2026 01:12 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल तक टीम के साथ जुड़े पूर्व हेड फिजियो इवान स्पीचली को भावुक विदाई दी। विराट कोहली ने उन्हें आरसीबी परिवार का अहम हिस्सा बताया। फ्रेंचाइजी ने उनके योगदान को याद करते हुए खास समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टीम के पूर्व हेड फिजियो इवान स्पीचली को खास अंदाज में विदाई दी। स्पीचली 2008 से 2025 तक कुल 18 साल टीम के साथ जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों के साथ काम किया। आरसीबी ने बंगलूरू में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को सम्मान दिया। इसमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विराट कोहली हुए भावुक
आरसीबी के सबसे बड़े चेहरों में से एक विराट कोहली ने इवान स्पीचली को लेकर बेहद भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'शायद आरसीबी सेटअप में मैंने सबसे ज्यादा समय आपके साथ बिताया है। आप इस टीम के असली पुराने स्तंभों में से एक हैं। आपकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म के अलावा आपकी दयालुता, देखभाल और ईमानदारी हमेशा याद रहेगी। आप हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहे हैं, हैं और रहेंगे। हम आपको हमेशा प्यार से याद करेंगे।'

टीम मैनेजमेंट ने भी सराहा योगदान
आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बॉबट ने भी इवान के लंबे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, 'इवान लंबे समय तक हमारे लीड फिजियो रहे। हम उन्हें वापस बुलाकर उनके योगदान को सम्मान देना चाहते थे और उनके साथ समय बिताना चाहते थे।'

विज्ञापन

इवान बोले- घर लौटने जैसा लगा
विदाई से भावुक इवान स्पीचली ने भी आरसीबी के साथ अपने रिश्ते को खास बताया। उन्होंने कहा, 'जब मैं होटल में आया, तो ऐसा लगा जैसे घर लौट आया हूं। हममें से कई लोग लंबे समय से साथ हैं और आरसीबी हमेशा परिवार जैसा लगा है। दुनिया का हर क्रिकेटर यहां एक सीजन बिताना चाहेगा, मुझे 18 साल मिले, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं हमेशा आरसीबी का हिस्सा महसूस करूंगा।'

पर्दे के पीछे के हीरो को सलाम
इवान स्पीचली उन लोगों में शामिल रहे, जो मैदान पर नहीं दिखते, लेकिन टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और मेडिकल सपोर्ट में उनका योगदान अहम रहा। आरसीबी की यह विदाई सिर्फ एक स्टाफ सदस्य को अलविदा नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी की संस्कृति और इतिहास को सम्मान देने जैसा पल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें