फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना बोलीं- पीरियड्स एक सामान्य प्रक्रिया, इस पर बातचीत में संकोच नहीं होना चाहिए

Tue, 19 May 2026 03:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पीरियड्स को लेकर खुलकर बात करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और इस विषय पर बातचीत करते समय किसी भी तरह का संकोच नहीं होना चाहिए। मंधाना का मानना है कि जागरूकता और खुली चर्चा से समाज में मौजूद झिझक और गलत धारणाओं को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में क्रिकेट और क्रिकेटरों की लोकप्रियता किसी भी खेल और खिलाड़ियों से ज्यादा है। यही वजह है कि क्रिकेटरों को सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा जाता है। इसकी वजह उनकी कही बात का असर बड़े जनमानस पर पड़ना है। मुंबई में महिलाओं की पीरियड्स (मासिक धर्म) से जुड़ी समस्याओं से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने हिस्सा लिया और इस विषय पर सामान्य रूप से चर्चा किए जाने की जरूरत पर बल दिया। 
विज्ञापन


मंधाना ने कहा, 'गांव में पीरियड्स के बारे में बातचीत दबी जुबान में होती है। इसे छुपाया जाता है, जबकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस पर बिना झिझक के चर्चा की जानी चाहिए। मैं अपनी तरफ से हर प्रयास करूंगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर जागरूकता फैले और चीजें सामान्य हो।'

भारतीय उपकप्तान ने संबंधित संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे इस कार्यक्रम से जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। यह काफी रोमांचक है। संस्था द्वारा गांव-गांव में पीरियड्स जागरूकता संबंधी कई अभियान चल रही हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि ये कार्यक्रम यूं ही चलता रहेगा और मेरी जरूरत जहां भी होगी मैं आउंगी। हम मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में कार्य करते रहेंगे। हमारा लक्ष्य जीरो पीरियड को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन


इस दौरान मंधाना उन स्कूली छात्राओं से मिलीं, जो क्रिकेट खेलती हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'छोटे-छोटे बच्चों से मिलना और उनसे बातें करना काफी रोमांचक था। लंबे समय बाद स्कूल में आने का मौका मिला। मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गए।'

छात्राओं को आप क्या संदेश देती हैं? इस पर भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज ने कहा, "मैं उनसे कहती हूं कि क्रिकेट को गंभीरता से लें। इसमें बेहतर करियर बनाया जा सकता है। खेल में करियर बनाने के लिए कठिन मेहनत जरूरी है और उसका आनंद लेना भी जरूरी है। मैंने यही किया है। मैं हर किसी को सलाह दूंगी कि अपने जीवन में खेल को शामिल करें। फिटनेस के लिए यह बहुत जरूरी है।" 

महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड में 12 जून से पांच जुलाई तक खेला जाना है। विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी के बारे में मंधाना ने कहा, 'टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के बारे में मंधाना ने कहा कि हम काफी लंबे समय से विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। सभी लड़कियां कड़ी मेहनत कर रही हैं। हमारी कोशिश बेहतर प्रदर्शन करना और विश्व कप जीतना है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें