सुजी बेट्स को पीछे छोड़ा
मंधाना के नाम अब महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4788 रन हैं, जबकि सुजी बेट्स 4758 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं। वह 4287 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 4282 रन के साथ चौथे और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 3817 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन वाली टॉप-5 महिला बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
रन |
| स्मृति मंधाना |
4788 |
| सुजी बेट्स |
4758 |
| हरमनप्रीत कौर |
4287 |
| चमारी अटापट्टू |
4282 |
| सोफी डिवाइन |
3817 |
तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय
स्मृति मंधाना अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम कुल 10,987 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की जेन ब्रिटिन (1,935 रन) के नाम है, जबकि वनडे में भारत की मिताली राज (7,805 रन) सबसे आगे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंधाना 4,765 रन के साथ शीर्ष पर हैं।
| फॉर्मेट |
सबसे ज्यादा रन |
खिलाड़ी |
| टेस्ट |
1,935 |
जेन ब्रिटिन |
| वनडे |
7,805 |
मिताली राज |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय |
4,788 |
स्मृति मंधाना |
| तीनों फॉर्मेट मिलाकर |
10,987 |
स्मृति मंधाना |
नाहिदा अख्तर के खिलाफ मंधाना का रिकॉर्ड
मंधाना को बांग्लादेश की नाहिदा अख्तर ने आउट किया। नाहिदा के खिलाफ टी20 क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए हैं। हालांकि, नाहिदा ने उन्हें चार बार आउट किया है। इस दौरान मंधाना का औसत 13.25 और स्ट्राइक रेट 132.5 रहा है।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
शेफाली वर्मा ने इस मैच में शतक जड़ा और उन्होंने स्मृति मंधाना के 2024 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। शेफाली ने 49 गेंद में तीन चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड आठ का है। मंधाना ने 2024 में आठ बार 50+ स्कोर किया था, जबकि शेफाली ने 2026 में आठ बार यह कारनामा किया है। मिताली राज ने 2016 में सात और हॉन्गकॉन्ग की नताशा माइल्स ने 2026 में सात 50+ स्कोर बनाए हैं।
| खिलाड़ी |
साल |
50+ स्कोर |
| स्मृति मंधाना |
2024 |
8 |
| शेफाली वर्मा |
2026 |
8 |
| मिताली राज |
2016 |
7 |
| नताशा माइल्स |
2026 |
7 |
पावरप्ले में भारत के सबसे बड़े स्कोर
भारत ने इस मैच में पावरप्ले में एक विकेट पर 72 रन बनाए, जो शुरुआती छह ओवरों में भारत का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 77/0 है, जो टीम ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। 2018 में श्रीलंका के खिलाफ 75/4 दूसरे नंबर पर है, जबकि 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ 73/2 लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
| स्कोर |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 77/0 |
वेस्टइंडीज |
ग्रोस आइलेट |
2019 |
| 75/4 |
श्रीलंका |
कटुनायके |
2018 |
| 73/2 |
इंग्लैंड |
चेम्सफोर्ड |
2026 |
| 72/1 |
बांग्लादेश |
निशिन |
2026 |
| 71/0 |
दक्षिण अफ्रीका |
लखनऊ |
2021 |
| 70/0 |
ऑस्ट्रेलिया |
मेलबर्न |
2020 |