फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ गिल का कीर्तिमान, सबसे कम पारियों में बनाए 3000 वनडे रन; कोहली-धवन भी पीछे

Wed, 17 Jun 2026 05:11 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक लगाया और सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। गिल और ईशान ने तीसरे विकेट के लिए दमदार साझेदारी की और दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में शतक लगाए। गिल इसके साथ ही वनडे में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

गिल का नौवां शतक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 110 गेंदों की मदद से 154 रन बनाए। गिल का यह वनडे में नौवां सैकड़ा है। गिल इसके साथ ही वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए। वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2023 में 63 गेंदों पर शतक लगाया था।

भारत के लिए सबसे कम पारियों में 3000 वनडे रन
रैंक खिलाड़ी पारियां
1 शुभमन गिल 62
2 शिखर धवन / श्रेयस अय्यर 72
3 विराट कोहली 75
4 केएल राहुल 78
5 नवजोत सिद्धू 79
  
गेंदों के आधार पर सबसे तेज 3000 वनडे रन (भारत)
रैंक खिलाड़ी गेंदें
1 कपिल देव 2995
2 शुभमन गिल 3016
3 श्रेयस अय्यर 3049
4 वीरेंद्र सहवाग 3164

शुभमन गिल का 21वां इंटरनेशनल शतक
शुभमन गिल का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 21वां शतक है। उन्होंने मात्र 26 साल की उम्र में 21 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाते हुए खास मुकाम हासिल किया है। गिल के नाम टेस्ट में 11, वनडे में नौ और टी20 इंटरनेशनल में भी एक शतक दर्ज है।
विज्ञापन

गिल-ईशान की धमाकेदार साझेदारी
अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल के रूप में झटका लगा, जिसके बाद शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे और उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभाला। रोहित शर्मा हालांकि अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 48 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चौथे नंबर पर ईशान किशन क्रीज पर आए। ईशान और गिल ने मिलकर अफगानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और हर गेंदबाज के खिलाफ रन बटोरे। भारत को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा, जो शानदार शतक लगाकर पवेलियन लौटे।

नंग्यालिया खारोटी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में ईशान अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 79 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 125 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गिल और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई, जिसने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

श्रेयस अय्यर ने वनडे में पूरे किए 3000 रन
श्रेयस अय्यर ने ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन के दम पर वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए हैं और उनका यह शानदार फॉर्म लगातार जारी है। उन्होंने अपने करियर के 78वें मैच में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें