फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman on Rohit: 'रोहित शानदार फॉर्म में हैं...', हिटमैन के बारे में पूछे जाने पर शुभमन गिल ने क्यों कहा ऐसा?

Mon, 19 Jan 2026 10:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

न्यूजीलैंड ने भारत को इंदौर में 41 रन से हराकर पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती। रोहित शर्मा का प्रदर्शन फीका रहा, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने उनका बचाव करते हुए कहा- रोहित शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन हर शुरुआत को शतक में बदलना संभव नहीं होता।
विज्ञापन
रोहित और शुभमन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा का खुलकर समर्थन किया। तीन मैचों की ओडीआई सीरीज में भारत 1-2 से हार गया और मेन इन ब्लू को होलकर स्टेडियम, इंदौर में निर्णायक मुकाबले में 41 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में रोहित शर्मा केवल 11 रन बनाकर आउट हुए और पूरी सीरीज में सिर्फ 61 रन ही बना सके।
विज्ञापन
Trending Videos

गिल ने कहा- रोहित शानदार फॉर्म में हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रोहित की फॉर्म पर सवाल पूछा गया तो शुभमन गिल ने बेहद सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज तक उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। जैसा कि मैंने कहा, आप हर बार शुरुआत को कन्वर्ट नहीं कर सकते। रोहित ने इस न्यूजीलैंड सीरीज में भी शुरुआत की, लेकिन हर बार उन्हें बड़े स्कोर में बदलना संभव नहीं था।'

गिल ने आगे कहा, 'एक बल्लेबाज के लिए अपनी शुरुआत को शतक में बदलना हमेशा लक्ष्य होता है, लेकिन यह हर मैच में नहीं हो सकता। फिर भी यही वो चीज है जिसे हम हमेशा हासिल करने की कोशिश करते हैं।'
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर ने किया कमाल, लेकिन भारत चूका
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337/8 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने लगातार दूसरी सेंचुरी ठोकते हुए 137 रन (131 गेंद) बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 106 (88 गेंद) की तेज पारी खेली। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अंत में 28* रन जोड़कर स्कोर को प्रतिस्पर्धी बनाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन विराट कोहली ने जुझारू शतकीय (124 रन, 108 गेंद) पारी खेली। हर्षित राणा (52) और नीतीश कुमार रेड्डी (53) ने भी संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 46 ओवर में 296 पर सिमट गई और मैच और सीरीज दोनों गंवा बैठी। न्यूजीलैंड की ओर से क्लार्क (3/54) और फॉल्क्स (3/77) सबसे सफल गेंदबाज रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें