मिडिल ऑर्डर ने किया कमाल, लेकिन भारत चूका
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337/8 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने लगातार दूसरी सेंचुरी ठोकते हुए 137 रन (131 गेंद) बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 106 (88 गेंद) की तेज पारी खेली। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अंत में 28* रन जोड़कर स्कोर को प्रतिस्पर्धी बनाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन विराट कोहली ने जुझारू शतकीय (124 रन, 108 गेंद) पारी खेली। हर्षित राणा (52) और नीतीश कुमार रेड्डी (53) ने भी संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 46 ओवर में 296 पर सिमट गई और मैच और सीरीज दोनों गंवा बैठी। न्यूजीलैंड की ओर से क्लार्क (3/54) और फॉल्क्स (3/77) सबसे सफल गेंदबाज रहे।