विदेशी परिस्थितियों का अनुभव आएगा काम
अय्यर ने कहा, 'जब वह विदेश में खेलेंगे, तो उन्हें इन पिचों पर बल्लेबाजी करने के तरीके का अच्छा अंदाजा मिलेगा। अगली बार जब वह ऐसी परिस्थितियों में आएंगे, तो वह बेहतर तरीके से तैयार होंगे। वह यहां पहली बार आने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी बता सकेंगे कि इन परिस्थितियों में कैसे खेलना है।' भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से सूर्यवंशी को विदेशी परिस्थितियों में अनुभव हासिल करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, अंतिम एकादश में उनकी जगह टीम के शीर्ष क्रम के प्रदर्शन और टीम संयोजन पर निर्भर करेगी।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026: टी20 सीरीज
|
मैच
|
तारीख
|
मैदान
|
समय (भारतीय समय)
|
|
पहला टी20
|
22 अक्तूबर 2026
|
क्राइस्टचर्च
|
दोपहर 12:30 बजे
|
|
दूसरा टी20
|
24 अक्तूबर 2026
|
क्राइस्टचर्च
|
दोपहर 12:30 बजे
|
|
तीसरा टी20
|
27 अक्तूबर 2026
|
वेलिंगटन
|
दोपहर 12:30 बजे
|
|
चौथा टी20
|
30 अक्तूबर 2026
|
ऑकलैंड
|
दोपहर 12:30 बजे
|
|
पांचवां टी20
|
1 नवंबर 2026
|
हैमिल्टन
|
दोपहर 12:30 बजे
|