फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर

Wed, 25 Feb 2026 11:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

इंग्लैंड से हार के बाद शोएब अख्तर का भारत को लेकर दिया गया बयान उन पर भारी पड़ गया। उन्होंने कप्तान सलमान अली आगा की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए। वहीं हैरी ब्रूक के ऐतिहासिक शतक ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया, जबकि पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई।
विज्ञापन
शोएब अख्तर की इंग्लैंड से हार से पहले और इंग्लैंड से हार के बाद की प्रतिक्रिया चर्चा में - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी क्रिकेटर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वह सुर्खियों या फिर विवादों में बने रहते हैं। टी20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान में कई क्रिकेट शो चलते हैं और हर बार शो में पूर्व क्रिकेटर कुछ न कुछ ऐसा कह देते हैं, जो विवादित होता है। इसमें सबसे दिलचस्प यह है कि पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब और भारत का उतना ही अच्छा रहा है और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इससे बौखलाए हुए हैं। बस टी20 विश्वकप 2026 में भारत की एक हार से वह खुश हो गए और उछलने लगे, लेकिन उनकी खुद की टीम की हार से इस खुशी पर पानी फिर जाता है।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ देखने को मिला। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले तो बेहद खुश नजर आ रहे थे और भारत के बाहर होने की कामना कर रहे थे, लेकिन जैसे ही इंग्लैंड से उनकी टीम को पिटाई पड़ी, अख्तर ने रंग बदल लिए। उनके तेवर बिल्कुल ही बदले बदले नजर आए। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

हार पर शोएब अख्तर के बदले तेवर
टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में पाकिस्तान की इंग्लैंड से करारी हार के बाद अख्तर लाइव टीवी शो 'गेम ऑन है' पर नाराज नजर आए। मैच से पहले शो में अख्तर ने कहा था, 'मैं उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड खराब खेले ताकि हम दो अंक ले सकें। अगर भारत बाहर हो जाए और हम सेमीफाइनल में पहुंच जाएं तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।' हालांकि, यह बयान पाकिस्तान की हार के बाद उल्टा पड़ गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पाकिस्तान की हार के बाद वह अपने कप्तान सलमान अली आगा पर बरस पड़े। उनके यू-टर्न का फैंस मजाक बना रहे हैं। इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब कोई चमत्कार ही उन्हें सेमीफाइनल में जगह दिला सकता है।

यह भी पढ़ें: Semifinal Qualification Scenario: क्या अब सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण
 

शो के दौरान सकलैन से भिड़ते हफीज - फोटो : Twitter
शोएब अख्तर ने कप्तान पर उठाए सवाल
पल्लेकेले में मिली हार के बाद अख्तर ने कप्तान सलमान अली आगा की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए। दिलचस्प बात यह है कि कप्तान नियुक्त किए जाने पर अख्तर ने ही सबसे पहले इस फैसले का स्वागत किया था। अब हार के बाद उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कहा कि टीम की अगुवाई के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। शोएब अख्तर के इस आफ्टर और बिफोर के वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। 
 

सकलैन मुश्ताक की भी हुई किरकिरी
इसी शो में सकलैन मुश्ताक भी इंग्लैंड से मैच से पहले कहते दिखे, 'पाकिस्तान अगर अपने दम पर खेले तो किसी भी टीम को हरा सकती है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पिछला रिकॉर्ड देखने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों में वह दमखम है। अगर पाकिस्तान जीता तो शोएब की बात सही हो जाएगी।' हालांकि, सकलैन मुश्ताक का चेहरा भी हार के बाद लटक गया। इतना ही नहीं, हार के बाद सकलैन की तो दामाद शादाब खान के प्रदर्शन को लेकर पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज से तीखी बहस तक हो गई। इस तरह एक बार फिर पाकिस्तान का मजा किरकिरा हो गया। उनके हालात बदल गए, जज्बात बदल गए...।

यह भी पढ़ें: VIDEO: हार के बाद लाइव शो में भिड़े पाकिस्तानी दिग्गज, हफीज और शादाब के ससुर सकलैन मुश्ताक के बीच हुई तीखी बहस

हैरी ब्रूक - फोटो : IANS
हैरी ब्रूक की ऐतिहासिक पारी
इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 58/4 की मुश्किल स्थिति में था, लेकिन ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी कप्तान का पहला शतक भी रहा। हालांकि, शाहीन अफरीदी ने 4/30 के आंकड़े के साथ शानदार गेंदबाजी की, लेकिन अंत में जोफ्रा आर्चर ने विजयी चौका लगाकर इंग्लैंड को 19.1 ओवर में 166/8 तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

कप्तान आगा ने की ब्रूक की तारीफ
मैच के बाद सलमान अली आगा ने कहा, 'जब भी हम इंग्लैंड से हारते हैं, वजह हमेशा वही होते हैं। इस मैच में जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की, उसके लिए उन्हें सलाम। वह मैदान के हर हिस्से में शॉट खेल सकते हैं, जिससे चुनौती और बढ़ जाती है।' सलमान ने आगे कहा, 'अगर क्वालिफिकेशन का एक प्रतिशत भी मौका होगा, तो मेरी टीम पूरी कोशिश करेगी।' अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच से पहले अन्य नतीजों का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें