फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने किया क्लीन स्वीप: पाकिस्तानी कप्तान ने माना- टीम कमजोर है, कहा- टेस्ट क्रिकेट गलती माफ नहीं करता

Wed, 20 May 2026 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट

सार

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम की गलतियों को हार का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में छोटी गलतियों की भी बड़ी सजा मिलती है और पाकिस्तान अहम मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (दाएं) की प्रतिक्रिया - फोटो : BCB Twitter/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। ढाका टेस्ट 104 रन से गंवाने के बाद पाकिस्तान सिलहट टेस्ट भी 78 रन से हार गई। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद काफी निराश नजर आए और उन्होंने टीम की गलतियों को हार की बड़ी वजह बताया।
विज्ञापन

'हमसे बहुत सारी गलतियां हुईं'
मैच खत्म होने के बाद शान मसूद ने कहा, टहमसे बहुत सारी गलतियां हुईं। जब आप चौथी पारी में लगभग 360 रन बनाते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि मैच आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन पिछली तीन पारियों में हमने कई मौके गंवाए और हमें इस पर सोचने की जरूरत है।' उन्होंने माना कि बांग्लादेश द्वारा दिया गया लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन पाकिस्तान बेहतर प्रदर्शन कर सकता था।

अहम मौकों पर चूकी पाकिस्तान टीम
मसूद ने कहा कि बांग्लादेश की पहली पारी में पाकिस्तान को मैच पर पकड़ बनाने का मौका मिला था। एक समय बांग्लादेश के छह विकेट सिर्फ 116 रन पर गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद टीम ने वापसी कर ली। उन्होंने कहा, 'आखिरी चार विकेटों ने काफी रन जोड़ दिए। हमने मौके गंवाए। बल्लेबाजी में भी जब हम चार विकेट पर 142 रन पर थे और दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर थे, तब हमें बड़ी साझेदारी करनी चाहिए थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।' पाकिस्तान कप्तान का मानना है कि शुरुआती पारियों में हुई गलतियों का असर मैच के आखिरी दिनों में देखने को मिला।

'टेस्ट क्रिकेट गलतियां माफ नहीं करता'
शान मसूद ने टेस्ट क्रिकेट की कठिनाई पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में आपकी किसी भी गलती की सजा मिलती है। यहां कोई आसान मैच नहीं होता। लगातार पांच दिन अच्छा क्रिकेट खेलना पड़ता है और यही सीख हमारी टीम को लेनी होगी।' उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान कई मैचों में अच्छी स्थिति में पहुंचने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

सिलहट टेस्ट का हाल
सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रन पर सिमट गई। पहली पारी में बढ़त लेने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए और पाकिस्तान को 437 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 358 रन पर ऑलआउट हो गई और 78 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें