फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL में एक और विवाद: रात में चार मेहमानों को अपने होटल रूम तक क्यों ले गए शाहीन-रजा? टूटे नियम, हुई बड़ी चूक!

Mon, 30 Mar 2026 09:36 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीएसएल 2026 में शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा पर होटल में बिना अनुमति मेहमानों को लाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इसे सुरक्षा उल्लंघन बताया है। टीम ने मामले की पुष्टि की है और जांच जारी है, जिससे टूर्नामेंट एक और विवाद में घिर गया है।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच एक और विवाद ने सुर्खियां बटोर ली हैं। लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और ऑलराउंडर सिकंदर रजा पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार रात चार लोगों को जबरन होटल के कमरे तक पहुंचाया, जबकि इसके लिए पहले ही अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस की चिट्ठी में क्या खुलासा?
स्थानीय पुलिस अधिकारी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पीएसएल अधिकारियों को भेजी गई चिट्ठी में बताया गया कि इन चार मेहमानों को होटल में प्रवेश देने की अनुमति पहले ही खारिज कर दी गई थी। यह भी आरोप लगाया गया कि टीम मैनेजमेंट की ओर से कई बार अनुमति मांगी गई, लेकिन सुरक्षा कारणों से हर बार इनकार कर दिया गया। इसके बावजूद शाहीन और रजा ने ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए मेहमानों को अंदर ले गए।

टीम की सफाई
इस पूरे मामले पर लाहौर कलंदर्स के मीडिया हेड उमर फारूक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'हमें इस घटना की जानकारी है और हम इस मामले में पीएसएल अधिकारियों के संपर्क में हैं।' हालांकि, अभी तक दोनों खिलाड़ियों की ओर से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर तब, जब मौजूदा हालात को देखते हुए पीएसएल मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जा रहे हैं। मध्य-पूर्व में चल रहे क्षेत्रीय संकट और ईंधन की कमी के कारण सुरक्षा पहले से ही कड़ी है, ऐसे में इस तरह की घटना को गंभीर चूक माना जा रहा है।

मैदान पर भी झटका
विवाद के बीच लाहौर कलंदर्स को मैदान पर भी नुकसान उठाना पड़ा। टीम को कराची किंग्स के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह पीएसएल 2026 में उनकी पहली हार थी। इस मैच में बॉल टेम्परिंग को लेकर भी विवाद सामने आया है। पूरा विवाद पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

पाकिस्तान फिर शर्मसार: PSL में बॉल टेम्परिंग विवाद! शाहीन-हारिस के इशारे पर फखर ने की बेईमानी? देखें वीडियो

विज्ञापन

आगे क्या हो सकता है?
पुलिस की चिट्ठी में इस पूरे मामले की समीक्षा करने और भविष्य में ऐसे उल्लंघनों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की सिफारिश की गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पीसीबी इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें