फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL Ball Tampering Controversy: रमीज राजा के कठिन सवालों पर लड़खड़ाई शाहीन की जुबान; गिड़गिड़ाते नजर आए; VIDEO

Mon, 30 Mar 2026 08:57 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीएसएल मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग विवाद में शाहीन अफरीदी पर सवाल उठे। रमीज राजा के सवालों के बीच शाहीन ने खुद को निर्दोष बताया। अंपायरों के फैसले ने मैच का रुख बदल दिया और अब इस मामले पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
पीएसएल में विवाद - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी एक बड़े विवाद के चलते सुर्खियों में आ गए। कराची किंग्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर से ठीक पहले की घटना ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहीन, हारिस रऊफ और फखर जमां गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आए, जिसके बाद अंपायरों ने बॉल टेम्परिंग का शक जताया।
विज्ञापन

अंपायर का फैसला और मैच का टर्निंग पॉइंट
मैदान पर अंपायरों ने गेंद की जांच के बाद उसमें छेड़छाड़ पाया और फिर उसे बदला। साथ ही लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी लगा दी। यह फैसला मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ, क्योंकि कराची किंग्स ने इसका फायदा उठाते हुए 20वें ओवर की पहली तीन गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

रमीज राजा के सवालों में उलझे शाहीन
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान रमीज राजा ने शाहीन से सीधे और तीखे सवाल किए। शाहीन इस दौरान कई बार जवाब देते हुए असहज नजर आए। शाहीन ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता, हम कैमरे में देखेंगे कि क्या हुआ। पांच रन दिए गए, अब हम कुछ नहीं कर सकते।' रमीज राजा ने इस पर आगे सवाल करते हुए अंपायरों के फैसले को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।

शाहीन की सफाई
आरोपों पर जवाब देते हुए शाहीन ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ अपने बारे में बोल सकता हूं। मैंने कभी गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ गेंद को सुखाने और चमकाने की कोशिश कर रहा था, तभी अंपायरों ने हमें शर्ट के नीचे सुखाने से मना किया। बिना सबूत के यह बड़ा फैसला है। मुझे अभी तक जांच के लिए नहीं बुलाया गया है।'

विज्ञापन

अब आगे क्या?
इस पूरे मामले ने अंपायरिंग और नियमों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस मामले में आगे कोई आधिकारिक जांच या कार्रवाई होती है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें