फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehwag Video: बुमराह को 'चुमराह' बोलने पर घिरे वीरेंद्र सहवाग, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास, देखें वीडियो

Thu, 14 May 2026 04:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

वीरेंद्र सहवाग लाइव चर्चा के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गलती से ‘चुमराह’ बोल बैठे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने नाराजगी जताई। दूसरी ओर, बुमराह आईसीसी टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में नंबर-एक स्थान पर कायम हैं।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरेंद्र सहवाग का एक विवादित वीडियो वायरल हो गया है, जिससे वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले से पहले 'क्रिकबज शो' में मुंबई की गेंदबाजी पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लेते समय गलती से 'चुमराह' कह दिया। हालांकि, सहवाग ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने इसे मजाक माना, जबकि कई यूजर्स ने सहवाग की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'सहवाग बुमराह से इतनी नफरत क्यों करते हैं?' कुछ फैंस ने कहा कि इतने बड़े खिलाड़ी के लिए साथी क्रिकेटर का नाम गलत लेना ठीक नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने इसे सामान्य जुबान फिसलना बताया।


बुमराह मैदान पर दे रहे जवाब
सोशल मीडिया विवाद से अलग जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन से लगातार जवाब दे रहे हैं। आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में वह 879 अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। भारत की ओर से अगला नाम मोहम्मद सिराज का है, जो 12वें स्थान पर हैं। वहीं रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव क्रमशः 14वें और 15वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

बल्लेबाजों में भारत की मौजूदगी
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में जो रूट 880 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल आठवें और शुभमन गिल नौवें स्थान पर हैं। गिल ने एक स्थान की छलांग लगाई है, जबकि जायसवाल लगातार टॉप-10 में बने हुए हैं। सहवाग की जुबान फिसलने वाली घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, लेकिन जसप्रीत बुमराह का फोकस अब भी खेल पर है। वह टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं, जो बताता है कि असली जवाब मैदान पर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें