फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सैमसन ने किया मुरलीधरन का सामना!: धोनी रहे विकेटकीपर; चेपॉक में दिखा रोमांचक मुकाबला, फैंस ने उठाया लुत्फ

Mon, 23 Mar 2026 09:50 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेपॉक में सीएसके के फैन इवेंट के दौरान सैमसन और मुरलीधरन के बीच मजेदार मुकाबला देखने को मिला, जिसमें धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे। धोनी की एक छोटी चूक ने सैमसन को जीवनदान दिया, लेकिन अंत में सैमसन ने छक्का लगाकर फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
संजू और मुथैया का आमना-सामना - फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में एक भव्य फैन इवेंट का आयोजन किया। इस खास मौके पर टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी एक साथ नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया। इवेंट में फैंस को मैदान पर खिलाड़ियों के बीच मजेदार मुकाबले देखने को मिले, जिनमें एक दिलचस्प टक्कर ने सबका ध्यान खींचा। यह मुकाबला था संजू सैमसन और महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बीच।
विज्ञापन

सैमसन vs मुरलीधरन, धोनी बने विकेटकीपर
इस खास मुकाबले में संजू सैमसन का सामना श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन से हुआ। इस मुकाबले को और खास बना दिया एमएस धोनी ने, जो विकेटकीपिंग कर रहे थे। शुरुआत में सैमसन ने कुछ गेंदों को संभलकर खेला, लेकिन फिर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आगे बढ़े। मुरलीधरन ने अपनी चतुराई से उन्हें छकाया और धोनी के पास स्टंपिंग का सुनहरा मौका आ गया।

धोनी से हुई चूक, सैमसन को मिला जीवनदान
चौंकाने वाली बात यह रही कि धोनी ने गेंद को स्टंप पर रोल करने की कोशिश की, लेकिन निशाना चूक गए। उस समय सैमसन क्रीज से काफी बाहर थे, लेकिन उन्हें राहत मिल गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद धोनी हंसते नजर आए, जिससे मैदान पर मौजूद फैंस भी मुस्कुरा उठे।

आखिरी गेंद पर सैमसन का धमाका
हालांकि, सैमसन ने अगली गेंद पर भी बड़ा शॉट नहीं लगा पाए, लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने जोरदार छक्का जड़ दिया। इस शॉट के साथ ही पूरा चेपॉक स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा।

वर्ल्ड कप हीरोज का सम्मान
इवेंट के दौरान धोनी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ियों संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे को सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन

नए सीजन से पहले मजबूत CSK
पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके ने मिनी ऑक्शन में मजबूत टीम तैयार की है। अब टीम आईपीएल 2026 में छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें