'रजनी सर की फिल्म देखने का इंतजार रहता है'
संजू ने बताया कि उन्हें रजनीकांत की फिल्में देखना पसंद है और वह उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे रजनी सर की फिल्में देखना पसंद है और मैं हमेशा उनकी अगली फिल्म का इंतजार करता हूं। इसलिए मैं इसे एक दिन देर से देख रहा हूं। मैं उनकी ज्यादा से ज्यादा फिल्में देखने की कोशिश करता हूं।'
संजू ने आगे बताया कि दिल्ली में एक कार्यक्रम होने के कारण वह फिल्म रिलीज के दिन इसे नहीं देख सके। उन्होंने कहा, 'लेकिन आज सौभाग्य से मैं पूरा थिएटर बुक कर सका। मैंने अपने दोस्तों को बुलाया है और मेरी पत्नी भी यहां हैं। मैं बड़े पर्दे पर रजनी सर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'